देहरादून। शुक्रवार को ब्रह्ममुहूर्त में तड़के चार बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए। अब छह माह तक भगवान बदरीश की पूजा अर्चना यहीं होगी। धाम खुलने के बाद सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। धाम के मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने बताया कि सुबह नौ बजे बदरीनाथ की पहली पूजा की गई। ये पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई। यह पूजा कोरोना से संसार को मुक्त कराने और भारत की सम्पन्नता के लिए की गई।
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के वक्त केवल बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी, धर्माधिकारी, अपर धर्माधिकारी व अन्य पूजा स्थलों से जुड़े 11 लोग ही शामिल हुए। वहीं धाम में कुल 28 लोग मौजूद थे। कोरोना लॉकडाउन की वजह से इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कपाट खुलते वक्त धाम में श्रद्धालु नहीं थे। बदरीनाथ धाम को 10 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है।
हरिद्वार हुआ कोरोना मुक्त, सभी 7 मरीज हुए स्वस्थ
Fri May 15 , 2020
देहरादून। प्रदेश में कोरोना महामारी को हराने के लिये स्वास्थ्य विभाग लगातार जुटा हुआ है। हरिद्वार में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल सात मामले सामने आये थे। स्वास्थ्य विभाग की मेहनत के बाद आज हरिद्वार पूरी तरफ से कोरोना मुक्त हो गया है। सभी संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर […]

You May Like
-
प्रीतम सिंह अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे शिष्ट मण्डल ने मुख्यसचिव से कहा कि कोर्ट के आदेश के नाम पर जनता से अभद्र व्यवहार की कार्यवाही, अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन नाजायज तोड़ फोड़ कर रहा है 1938 के नक्से को लेकर माकन दुकान वेवजह थोड़ी जारही है, उस समय घंटा घर भी नही बना था उसे भी तोड़ने जारहे है क्या
Pahado Ki Goonj July 10, 2018


