लोकप्रिय मंत्री सुबोध उनियाल और क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह ,उद्योगपति चंद्रवीर पोखरियालअन्य गणमान्य लोगों का लिखवार गाँव और गलियाखेत में जोरदार स्वागत हुआ

Pahado Ki Goonj

🌹🙏🌹लाईक और शेयर कीजिएगा

आगे  फ़ेसबुक पर पढ़ें

#जय_बदरीविशाल 🙏🙏
#जय_गुरुदेव 🙏🙏

विगत द्वितीया को पूज्यपाद ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी महाराज के 10वें समाराधना महोत्सव के अवसर पर ।
5 जुलाई 2023
#Chaturmasyam2023 #चातुर्मास्य_व्रत_२०८० #jyotirmath #badrivishal #kedarnath #Himalaya #शंकराचार्य #ज्योतिर्मठ

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0iEzWqrYJQkCR759zvyg379MwM55yfCHSDKn1B28j7sq9LeF5KSdA6CwfVJiKEjc5l&id=100044633790231&mibextid=Nif5oz

🌹🙏🌹लाईक और शेयर कीजिएगा

लोकप्रिय मंत्री सुबोध उनियाल ,क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह ,उद्योगपति चंद्रवीर पोखरियालअन्य गणमान्य लोगों का

लिखवार गाँव और गलियाखेतमें जोरदार स्वागत हुआ

आज नत्था सिंह पोखरियाल राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत में विद्यालय का पहला वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित हुआ,जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी जी ने की।मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल जी ने कहा कि नत्था सिंह पोखरियाल जी एक महान समाजसेवी थे,जो मेंरे मार्गदर्शक व अभिभावक भी थे,उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए मैनेजर साहब सदैव सक्रिय रहे,उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से जीवन में अनुशासन के साथ एक लक्ष्य के लिए कड़े परिश्रम की बात कही।वन ,तकनीकी शिक्षा भाषा व निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने आगे कहा कि इस विद्यालय के भवन निर्माण के लिए उनसे जितना होगा वो प्रयास करेगें,साथ ही कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा धन है।

उन्होंने कहा कि  जनता के लिए  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  विकास की दिशा अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। उनके  मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री pushkar सिंह dhami दिन रात प्रदेश के  विकास के लिए  कार्य कर रहे हैं। 

साथ ही उन्होंने टिहरी गढ़वाल में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने की बात कही व कहा कि नरेंद्रनगर में जल्द एकीकृत इंजीनियरिंग कॉलेज खुलने से बच्चों को भविष्य में एक सुनहरा भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा,साथ ही इस अवसर पर विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की, व कहा कि अच्छे शिक्षक बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के मार्गदर्शक होते है।उन्होंने टिहरी गढ़वाल में बंदरबाड़े खोले जाने की बात भी कही,उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर प्रसाद पैन्यूली की सराहना भी की,इस अवसर पर मंत्री जी ने प्रधानाचार्य दिवाकर प्रसाद पैन्यूली को कांसे की मूर्ति व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया,साथ ही विद्यालय के लिए भूमि दान देने वालों,विद्यालय को कंप्यूटर दान करने वाली प्रतिमा अग्निहोत्री को भी सम्मानित किया।


आज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने अध्यक्षता की,कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक नीरज पैन्यूली ने किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार गुड्डू भाई,पूर्व मुख्य मंत्री के आर्थिक सलाहकार सीए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख व पूर्व राज्य मंत्री रोशनलाल सेमवाल,उद्योगपति चंद्रवीर पोखरियाल,नरेंद्रनगर के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुश्री प्रिंसी रावत, पूर्व प्रधानाचार्य सीएस पोखरियाल,पूर्व प्रधानाचार्य विशाल मणि पैन्यूली,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भाजपा मंडल महामंत्री मुरारी सिंह रागड़,पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय सिंह रावत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हर्ष मणि सेमवाल, परमवीर सिंह पंवार,भाजपा अनु मोर्चा गढ़वाल सह संयोजक ओमप्रकाश भुजवान,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खण्डवाल, पीटीए अध्यक्ष दयाल सिंह सजवान, राज्य आंदोलनकारी शिवराज सिंह रावत, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लोकपाल सिंह कंडियाल,आबकी प्रधान शिवराज सिंह रमोला, मजखेत प्रधान व पूर्व पीटीए अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, गलियाखेत प्रधान श्रीमती पूनम पोखरियाल, खिटा प्रधान श्रीमती उर्मिला देवी,पोखरी प्रधान महेश लाल,बनियानी प्रधान श्रीमती रेखा रावत, लिखवार गांव प्रधान व प्रधान संगठन जिला सचिव चंद्रशेखर पैन्यूली,कुड़ी प्रधान सुंदर सिंह रावत, कोट्टाल गांव प्रधान मुरारी सिंह सजवान, सौड़ प्रधान सुश्री प्रियंका,गढ़ सिनवाल गांव प्रधान श्रीमती गीता देवी,पुजार गांव प्रधान श्रीमती रुचिता नौटियाल, भरपुरिया गांव प्रधान मातबर सिंह पंवार, ओनल गांव प्रधान युद्धवीर राणा,रौनियां प्रधान रमेश सिंह रागढ़,सेम प्रधान राहुल राणा,प्रधान नैपड व उपाध्यक्ष प्रधान संघ डुंडा माता प्रसाद भट्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती निर्मला देवी,श्रीमती रीना पैन्यूली,सुश्री नीलम रावत,

हरि प्रसाद डिमरी,लंबगांव व्यापार संघ अध्यक्ष पूर्व सैनिक युद्धवीर सिंह राणा,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापनगर त्रिलोक सिंह रावत,महामंत्री विवेक भट्ट, मुरारी सिंह,उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत,चंद्रशेखर पैन्यूली,मंडल मंत्री प्रवीन व्यास, विपिन भट्ट,भाजपा मंडल अध्यक्ष सेम मुखेम राजपाल राणा,महामंत्री नंद किशोर पैन्यूली,पूर्व उपाध्क्ष राजबीर कंडियाल, हुक्म सिंह नेगी, पूर्व बीडीसी सदस्य खुशहाल सिंह रावत,विपिन पैन्यूली,पूर्व एसएमसी ,

अध्यक्ष पदम लाल ,पूर्व पीटीए अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, चंदन सिंह रावत,एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती कविता, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्री बरफ चंद रमोला,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम लाल,क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हुकुम सिंह,पूर्व प्रधान दर्शन सिंह पोखरियाल, भगवती प्रसाद, खुशहाल सिंह नेगी, जबर सिंह, चंद्रवीर रावत, जमुना प्रसाद, रामचंद्र पैन्यूली, महितब सिंह, बृजमोहन पैन्यूली, राकेश रांगड, रोशन रांगड, बलवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, मोर सिंह पोखरियाल, वचन सिंह, खुशहाल सिंह रावत, विनोद लाल, दिनेश लाल, दिनेश पोखरियाल,

राकेश पोखरियाल, त्रिलोक रावत, शूरवीर सिंह, सुरेश रावत, महेश रावत, चंद्रभूषण व्यास, मदन सिंह, विजेंद रावत, दिनेश पैन्यूली, राजेंद्र अमोला,श्रीमती हेमलता अमोला, विजय पहाड़ी, राकेश पैन्यूली,

चिंतामणि पैन्यूली, नत्था सिंह पोखरियाल, सुनील सिंह, अनार सिंह , राजेश रावत, नत्थी लाल, केशव रावत पत्रकार,मानवेंद्र पंवार, सुंदर लाल,उपजिलाधिकारी प्रतापनगर प्रेम लाल,मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला,खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान,प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी डैम प्रथम कोमल सिंह,उप प्रभागीय वनाधिकारी रश्मि ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी मुकेश रतूड़ी,खंड विकास अधिकारी  शाकिर हुसैन,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने विद्यालय में रुद्राक्ष का वृक्ष भी रोपा,साथ ही विधायक जी,ब्लॉक प्रमुख जी,पूर्व विधायक जी , व उद्योगपति चंद्रवीर पोखरियाल जी ने भी विद्यालय में पीपल आदि के वृक्ष रोपे।इस दौरान गरीब अनाथ बच्चों को छात्र वृति चेक भी बांटे गए,साथ ही सहयोग करने वाले महुनुभावो को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व लिखवार गांव में ग्रामवासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री जी व अन्य गणमान्य लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया,इस अवसर पर गणमान्य लोगों द्वारा सूक्ष्म जलपान भी किया गया,इस अवसर पर लिखवार गांव निवासी चार्डेट अकाउंटेंट राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी का फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया,इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली द्वारा प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल जी को पुष्पगुच्छ देकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया,साथ ही गांव के निवासी सच्चितानंद पैन्यूली व ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली,कमलेश पैन्यूली द्वारा माननीय मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भी दिया गया।इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह नेगी,पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार,महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुश्री प्रिंसी रावत सहित अन्य सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। लिखवार गांव में विशाल मणि पैन्यूली, केशवानंद पैन्यूली, लाखीराम , दिवस्पति प्रसाद, चंद्रमोहन, दुर्गा प्रसाद, राम कुंवर, सुंदरलाल, विजेंद्र प्रसाद, विनोद, सूर्यकांत, रमेश चंद्र, प्रदीप, सूर्यप्रकाश, महेश प्रसाद, विपिन, उदय पैन्यूली, रविंद्र, मुकेश, ईश्वरी, राकेश, सचिन, श्रीकांत, हिमांशु, धीरज लाल, नागू लाल, आजाद आदि ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से स्वागत किया गया।इसके बाद बनियानी में भी मंत्री जी के काफिले का स्वागत किया गया।कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मंत्री जी सहित तमाम गणमान्य महानुभाव कुछ दिनों पूर्व बाघ के हमले में घायल हुई आबकी गांव की महिला चंद्रमा देवी को मिलने गए।वार्षिकोत्सव में विद्यालय के शिक्षको,कर्मचारियों व आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस आयोजन में सबसे ज्यादा प्रसन्न्ता सम्पादक पहाड़ों की गूँज जीत मणि पैन्यूली  4सितंबर 1978 में संस्थापक संयोजक बहुउद्देशीय ग्रामीण विकास सम्मेलन कोटाल गांव के विधालय की  मान्यता के लिए  माधो सिंह  भंडारी  भाव  नाटिका के  मंचन  के  माध्यम से कर रहे थे। उनको हुई आपको बताते चलें कि कोटाल गांव हाई स्कूल को चलाने के लिए बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए अन्य स्कूलों को खोलने की योजना संयोजक रहते बना रहे थे। जिसके लिये वहीं  सम्मेलन में  प्रस्तावित करने की बात कही जिसे जनता ने स्वीकार कर खोलते हुए आज इंटर कालेज के रूप में बच्चों के उज्वल भविष्य बना रहा है। यह हमारे मार्गदर्शक समाज सेवा के लिए सहयोगी  पूज्य स्व  नत्था सिंह  पोखरियाल जी  को सादर शत शत नमन करते हैं। विधालय के लिए  भूमि दान  देने के बाद  उसके लिए  उन्हें  सम्मानित करने के बाद अब  उस भूमि पर दान दाताओं  को फसल  उगाने का काम  नहीं करना चाहिए। 
चंद्रशेखर पैन्यूलीप्रधान, लिखवार गांव

Next Post

संसद का मानसून सत्र यानि "लोकतंत्र" की अग्निपरीक्षा ?

साइंटिफिक-एनालिसिस संसद का मानसून सत्र यानि “लोकतंत्र” की अग्निपरीक्षा ? मणीपुर में करीबन 2 माह से जारी हिंसा, महाराष्ट्र सरकार की उठापटक और राज्यपाल का खेला, अमेरिका से MQ-98 ड्रोन सौदा, UCC (यूनिफार्म सिविल कोड) का बखेरा, अन्तर्राष्ट्रीय मेडल प्राप्त महिला पहलवानों का धरना, आदिवासी व्यक्ति पर मूत्र विसर्जन की […]

You May Like