HTML tutorial
HTML tutorial

सो रहे थे घरवाले,चोरों ने दे डाला वारदात को अन्जाम

Pahado Ki Goonj

देहरादून। राजधानी देहरादून में चोरों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला डोईवाला का है। यहां बेखौफ चोरों ने रविवार सुबह चांदमारी वार्ड-17 में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात तो ये है कि जब चोरी की जा रही थी, तब सभी सदस्य घर में ही सोए हुए थे। बावजूद इसके चोर बेखौफ हो घर को खंगाल गए।
चोरों ने खेतों की ओर से आकर पहले पूजा घर की खिड़की तोड़ी। इसके बाद वे अंदर घर में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। भवन स्वामी रामकिशन पुत्र चूहड़ सिंह निवासी चांदमारी डोईवाला ने बताया कि आलमारी में रखे लगभग नगद अस्सी हजार और चांदी के जेवर, जिसमें चार जोड़ी पाजेब, चांदी का कंगना समेत भवन स्वामी के बेटी और दामाद के पर्स भी चोर उठा ले गए।उन्होंने बताया रात लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर कुछ आवाजें आने पर उनकी नींद खुली और वो देखने के लिए बाहर भी आए। पर, तब तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब सुबह उठे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जिस पर उनकी ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर आलमारी के अंदर का और घर का सारा सामान बिखरा पाड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के आसपास और खेतों में भी जांच की।

 

 

Next Post

सीएम धामी ने किया अयोध्या में प्रस्तावित धर्मशाला के शिलान्यास पूजन कार्यक्रम में भाग

देहरादून/अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में प्रवास के दूसरे दिन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट की प्रस्तावित धर्मशाला के शिलान्यास पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहूति दी। श्री धामी ने कहा कि धर्मशाला के […]

You May Like