HTML tutorial
HTML tutorial

हरीश साल्वे ने जाधव के लिए, लिया मात्रा 1 रुपये फीस

Pahado Ki Goonj

कुलभूषण जाधव की रिहाई के लिए भारत की तरफ से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को नियुक्त किया गया। जाधव की रिहाई के पक्ष में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में दलीलें दी। यह मसला ट्विटर पर भी चर्चा में है और #KulBhushanJadhav के साथ अपने विचार रखे जा रहे हैं। ट्विटर पर कूलभूषण जाधव के साथ साथ हरीश साल्वे का नाम भी ट्रेंड करता रहा। लोग हरीश साल्वे की फीस को लेकर तरह-तरह के ट्वीट करते रहे। कुछ ने कहा कि इस काम के लिए भारत ने उन्हें करोड़ों की फीस दी है. विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को भी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने बताया कि साल्वे ने इस काम के लिए कितनी फीस ली।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर साफ किया कि हरीश साल्वे ने दरअसल इस मामले में नाम मात्र की फीस ली है। सुषमा ने बताया कि हरीश साल्वे ने इस केस के लिए सिर्फ एक रुपये फीस ली है।’ इसके बाद हरीश साल्वे की तारीफ में कुछ ट्वीट हुए और कहा गया कि यह जानने के बाद साल्वे के लिए सम्मान और बढ़ गया है।

Next Post

शिक्षा विभाग ए ने जीता राज्य स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट

देहरादून, डील वॉलीबाल क्लब की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंतर विभागीय डे-नाइट वॉलीबाल टूर्नामेंट में शिक्षा विभाग ए ने खिताब कब्जाया। डील क्लब रायपुर में चल रहे टूर्नामेंट में सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में शिक्षा विभाग ए ने बीएसएनएल को सीधे सेटों में 25-19 व […]

You May Like