सीएम ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात

17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
अल्मोडा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओ का लोकार्पण व 9 योजनाओं का शिलान्यास कर अल्मोडा को 138 करोड की सौगात दी।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर करीब 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विवि के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जनपद सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से जनपदवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा की जनता को इन विकास कार्यों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि उत्तराखंड सरकार जनसेवा एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, कुलपति एसएसजे विवि सतपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के सहित जनप्रतिनिधि, विवि प्रशासन के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
आगे पढ़ेंउत्तराखण्ड में गुरूवार को फिर करवट लेगा मौसम,पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट
देहरादून। कुछ दिनों की भारी तपिश के बाद उत्तराखण्ड में गुरूवार से फिर मौसम के करवट लेने के प्रबल आसार बने है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 मई को प्रदेश के तमाम पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिला प्रशासन को तमाम सावधानियां बरतने संबंधित गाइडलाइन भी जारी कर दिया है। साथ ही सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जारी अलर्ट के अनुसार, इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अलावा बाकी जिलों में कहीं-कहीं गइसी तरह 30 मई को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 31 मई को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भारी बारिश को लेकर जारी पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तमाम सावधानियां बरतने संबंधित गाइडलाइन जारी किए हैं। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आगे पढ़ें
बढ़ती तेल व रसोई गैस की कीमतांे को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
देहरादून।बुधवार को पेट्रोल, डीजल रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।
अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रानुसार कांग्रेसी प्रदेश मुख्यालय में एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में निकल पड़े। उसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए घंटाघर से होते हुए राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल फिलिंग स्टेशन पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पम्प परिसर पर धरना दिया। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया।
कांग्रेस जनों ने महंगाई डायन खाए जात है, जैसे गीत गाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से देश की जनता त्राहिमाम कर रही है। विशेष तौर पर उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लोगों को तीन-तीन महीने तक गैस की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। पहाड़ों में लोग लंबी लाइन लगाकर गैस का सिलिंडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जल का रहा है। यही हाल राजधानी देहरादून का भी है, यहां भी लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल पेट्रोल डीजल का भी है। सरकार की कुनीतियों के कारण पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार कर गई। एलपीजी गैस सिलिंडर पहले ही महंगा कर दिया गया था। उन्होंने कहा पेट्रोल डीजल की बढ़ाई गई कीमतों के बाद पूरे देश में अनाज और सब्जियां महंगी हो गई हैं। हालात ये हैं कि आम आदमी से जुड़ी उपभोग की सारी वस्तुएं निरंतर महंगी होती जा रही हैं।
उन्होंने कहा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बढ़ने का एकमात्र कारण केंद्र सरकार की दोषपूर्ण विदेश नीति है। सूर्यकांत धस्माना ने कहा महंगाई के खिलाफ आज हुए प्रदर्शन में माताओं, बहनों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगीत मय प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी देहरादून के हर पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के सामने प्रदर्शन करेगी. उसके बाद राज्य के मंत्रियों के आवास घेराव करने के साथ ही प्रत्येक जिलों के पेट्रोल पंपों पर भी कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी।
आगे पढ़ें
दून अस्पताल कर्मी पर लगाये आरोप से महिला ने बताया गलतफहमी,बयान से मुकरी
देहरादून। दून अस्पताल कर्मी पर लगाये गये बदतमीजी को आरोप को शिकायतकर्ता महिला ने वापस ले लिया है। हांलाकि महिला द्वारा मामले की मौखिक शिकायत की गयी थी लेकिन बाद में उसने अपना बयान बदलते हुए इस मामले को गलतफहमी बताकर कार्यवाही न करने की बात कही है।
विदित हो कि बीते रोज एक महिला द्वारा दून अस्पताल में कार्यरत एक व्यक्ति पर बदतमीजी करने जैसे गम्भीर आरोप लगाये गये थे। मामले के प्रकाश में आते ही चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि चिकित्सा अधिकारियों ने महिला को उक्त व्यक्ति पर कार्यवाही करने की बात कही गयी। वहीं महिला द्वारा इस मामले की मौखिक शिकायत शहर कोतवाली क्षेत्रांर्तगत धारा चैकी में दी गयी। जिसमें कहा गया था कि उक्त व्यक्ति द्वारा उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की गयी है।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल दूसरे पक्ष को भी धारा चैकी लाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गयी। पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह पूरा विवाद दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी गलतफहमी के कारण उत्पन्न हुआ था। सभी बातें साफ होने के बाद महिला शिकायतकर्ता ने खुद स्वीकार किया कि यह घटना गलतफहमी के कारण हुई थी। उन्होंने चैकी धारा पर लिखित बयान देकर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की सहमति दे दी।
आगे पढ़ें
बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 24 मई को एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली जसपुर में तहरीर देकर बताया गया कि 23 मई की शाम उनकी भाभी रोज की तरह जानवर चराने के लिए गयी थी, जहाँ एक सफेद दाढ़ी वाले व्यक्ति द्वारा उनके साथ मारपीट कर गलत काम करने की कोशिश की गयी है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पीड़िता द्वारा स्वयं के साथ दुष्कर्म होने की बात बतायी गयी जिसके आधार पर मुकदमें में दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गयी। जांच के दौरान पीड़िता ने पूछताछ में बताया गया कि उसके साथ कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फॉर्म हल्दुवाशाहू द्वारा मारपीट कर जबरदस्ती बलात्कार किया है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए साक्ष्य के आधार पर आरोपी कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फॉर्म हल्दुवाशाहू थाना कुण्डा को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
आगे पढ़ेंराज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड रू मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का दोहराया संकल्प

अल्मोड़ा। राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह अल्मोड़ा के उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
इस वर्ष के लिए 32 संगठनों, व्यक्तियों, समूहों को उनके द्वारा किए गए नवाचारी एवं सतत पहलों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में 6 जनपदों को शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत विजेताओं को बधाई दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीजी अचीवर्स अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह अवसर उन सभी व्यक्तित्वों और संस्थाओं को सम्मानित करने का है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य एवं समाजहित में अनुकरणीय योगदान दिया है। उन्होंने सभी महानुभावों एवं संस्थाओं का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे कर्मयोगियों के बीच उपस्थित होना उनके लिए गौरव का विषय है, जिन्होंने अपने समर्पण, परिश्रम और संकल्प के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 32 ऊर्जावान औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों ने यह सिद्ध किया है कि मजबूत इरादों और सीमित संसाधनों के बावजूद असाधारण उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं तथा साधारण से असाधारण की यात्रा तय की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को प्रत्येक वर्ष अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जब पर्यावरण और विकास साथ-साथ चलते हैं तभी संतुलित एवं स्थायी विकास संभव होता है। यदि दोनों अलग-अलग हो जाएं तो विकास अधूरा रह जाता है। इकोलॉजी और इकोनॉमी की इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तराखंड 10वें स्थान पर था, जबकि ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज राज्य पूरे देश में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि अभी भी कई ऐसे पैरामीटर हैं जिनमें और बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है तथा सरकार उन क्षेत्रों में भी तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन, गरीब कल्याण, सीमांत क्षेत्रों के विकास, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार प्रभावी कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि एसडीजी में प्रथम स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही है। विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र के लिए विशेष नीति बनाए जाने से राज्य के समग्र विकास को गति मिली है।
उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि राज्य की जीडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है तथा प्रति व्यक्ति आय में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर उत्तराखंड ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में उद्योग, स्टार्टअप, हेलीकॉप्टर सेवा, हाईवे निर्माण, ग्रीन एनर्जी एवं बिजली उत्पादन जैसे क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का ही परिणाम है कि राज्य में रिवर्स पलायन में वृद्धि दर्ज की गई है। अब लोग अपने पैतृक गांवों की ओर लौट रहे हैं तथा स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के रोजगार एवं स्वरोजगार अपनाकर प्रदेश के विकास में भागीदारी निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि एसडीजी रैंकिंग में राज्य का श्रेष्ठ स्थान आना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य के प्रति लिए गए संकल्पों का परिणाम है। यह हमारे लिए गौरव की बात है जिसे हमारे राज्य के कर्मयोगियों ने सफल किया है।
प्रमुख सचिव नियोजन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (ब्च्च्ळळ) डॉ आर मीनाक्षी सुन्दरम ने एसडीजी की अवधारणा आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा एसडीजी अचीवर्स अवार्ड प्राप्त करने वाले अवॉर्डियों का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्य को एसडीजी रैंकिंग में मिले पहले स्थान के लिए किए गए प्रयासों एवं उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनपद का समग्र विकास हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में जनपद की जनता को लाभान्वित करना, उनका जीवन स्तर ऊंचा करना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए पधारे अतिथियों, विजेताओं और आम जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय है कि स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में प्रथम स्थान रुद्रप्रयाग को मिला। द्वितीय स्थान उत्तरकाशी तथा नैनीताल ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर बागेश्वर, चमोली तथा टिहरी शामिल हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, दर्जधारी राज्य मंत्री गंगा बिष्ट और गोविंद पिलख्वाल, सदस्य पलायन आयोग अनिल सिंह साही, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल , मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (ब्च्च्ळळ) मनोज पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम जनमानस एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
मुख्य सचिव ने दिये बच्चों के डिजिटल मैंपिग, ट्रैकिंग मैकेनिज्म तैयार करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विघालयों में बच्चों का एक डिजिटल मैपिंग एवं ट्रैकिंग मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए।
आज यहां मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य सचिव ने पीएम पोषण की विस्तार से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के तहत अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल ऑडिट पायी गयी कमियों के विषय में सम्बन्धित जनपदों को सूचित करते हुए अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। जाता है। मुख्य सचिव ने विघालयों में बच्चों का एक डिजिटल मैपिंग एवं ट्रैकिंग मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों का हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष जोर देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया आदि से पीड़ित बच्चों का उपचार सहित लगातार फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विघालयों का स्थान विशेष विश्लेषण भी किए जाने के निर्देश दिए ताकि यह भी ज्ञात हो सके कि किस जनपद या ब्लॉक के बच्चों में किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हैं, ताकि उन क्षेत्रों में ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा सकें। सचिव रविनाथ रमन ने पीएम पोषण योजना की वित्तीय वर्ष 2026 27 हेतु भारत सरकार को प्रस्तावित की जाने वाली वार्षिक कार्य योजना एवं बजट को समिति के सम्मुख प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नई पहल के रूप में बागेश्वर और हरिद्वार जनपदों में कुल 78 भोजन माताओं को मशरूम खेती का प्रशिक्षण भी दिया गया है। मध्याह्न भोजन में पोषक तत्वों को बढ़ाया जा सके। साथ ही, उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के सहयोग से बच्चों को सप्ताह में दो बार फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड स्किम्ड दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि यह राज्य सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना है। इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन, चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव श्रीमती नमामि बंसल, रोहित मीणा एवं निदेशक विघालयी शिक्षा मुकुल कुमार सती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
आगे पढ़ें
गौरीकुंड क्षेत्र में नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

रूद्रप्रयाग। बुधवार सुबह केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में घोड़ा पड़ाव के नीचे नदी में एक अज्ञात शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहंुचकर शव को नदी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना गौरीकुंड के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गौरीकुंड क्षेत्र में तेज बहाव वाली नदी के बीच एक शव फंसा हुआ नजर आ रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच हाई-रिस्क रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नदी के तेज बहाव, फिसलन भरे पत्थरों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने साहस व सूझबूझ का परिचय देते हुए अथक प्रयास किए।
कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने नदी के बीच फंसे अज्ञात शव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शव को आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिये समस्याओं के निदान के निर्देश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को समस्याओं के निदान के निर्देश दिये।

बुधवार को यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भटृ, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भटृ, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
आगे पढ़ें
फर्जी नाबालिग गैंगरेप मामला, एक और आरोपी गिरफ्तारचंपावत। कुछ दिनों पूर्व जिले में हुए फर्जी नाबालिग गैंग रेप प्रकरण में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मंे पेश कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।
इस मामले में पूर्व में कमल सिंह रावत एवं कांग्रेसी नेता आनंद महर के अलावा कुल चार आरोपी पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिए थे। वहीं, चंपावत कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ एवं अन्य तथ्यों के आधार पर साजिश में शामिल आरोपी राहुल सिंह रावत का नाम भी प्रकाश में आया था।
पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। वहीं, चंपावत पुलिस ने बच्ची सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवली चम्पावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना, सुरागरसी एवं अथक प्रयासों के आधार पर वांछित अभियुक्त राहुल सिंह रावत पुत्र प्रकाश सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, कोतवाली चम्पावत, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस टीम ने न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट,उनि राकेश कठायत, का कुलदीप सिंह शामिल रहे।
आगे पढ़ें
पर्यटकों के लिए एक जून से खुलेगी विश्व धरोहर फूलों की घाटी
चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून को खुल जायेगी। घाटी के खुलने से पहले ही रंग-बिरंगे फूलों से रंगत बिखेरने लग गई है। घाटी का निरीक्षण करने गई वन विभाग की टीम वापस लौट आई है। टीम के अनुसार घाटी में करीब दो दर्जन से अधिक प्रजाति के फूल खिल चुके हैं।
फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खुलेगी। पर्यटक जैसे ही घाटी में जाएंगे उन्हें यहां विभिन्न प्रजाति के फूल देखने को मिल जाएंगे। घाटी का निरीक्षण करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी चेताना कांडपाल के नेतृत्व में गई टीम वापस लौट आई है। उन्होंने बताया कि घाटी में फूलों के खिलने का क्रम शुरू हो गया है।इस समय यहां दो दर्जन से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। इसमें कोरिउलिस काशमीरियाना, हैबेनेरिया पेक्टिनाटा, अरिसेमा प्रोपिनक्वम, पोटेलिया, अनेबिया, राजा मैक्रोफिला, रोजान्होंने बताया कि जुलाई और अगस्त के बीच यहां करीब 300 प्रजाति के फूल खिलते हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक जून को घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेरसिया, थमोप्सिस बारबाटा, जिम्नाडेनिया, आर्किडिस, सिरिगा इमोडी, प्रिमुला, एंडोसे, लैनुगिनोमा सहित अन्य फूल शामिल हैं।
आगे पढ़ें
देर रात चार यात्रियों ने हरकी पैड़ी पर जमकर काटा हंगामा,महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप
हरिद्वार। देर रात हरकी पैड़ी में चार यात्रियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान यात्रियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की।
स्थानीय लोगों ने यात्रियों की शर्मनाक हरकत का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। जिसके बाद पुलिस हरकत मे आई और हंगामा काटने वाले यात्रियों को अपनी हिरासत में ले लिया।
हरियाणा से चार यात्री हरकी पैड़ी पर आए हुए थे। चारों ने शराब पी हुई थी। चारों यात्री जब बाजार में पहुंचे तो उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। उनसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था. इतना ही नहीं, चारों महिलाओं से अभद्र व्यवहार भी कर रहे थे। इस घटना को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है. वीडियो महिलाओं से भी अभद्रता की हरकतें भी कैद हुई है।
बताया जा रहा है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे। जब युवकों ने हुड़दंग की हदें पार कर दी तो, आसपास मौजूद तीर्थ पुरोहित और अन्य लोग एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पहले तो लोगों ने शराब के नशे में धुत युवकों को काफी खरी खोटी सुनाई और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और संबंधित युवकों को गंगा घाट से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस के पहुंचने पर कुछ युवकों ने भागने का प्रयास किया। वहीं एक युवक तो इतना नशे में था कि उससे गंगा से बाहर तक नहीं निकला जा रहा था। उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। पुलिस ने सबको हिरासत में लिया और थाने लाया गया।
आगे पढ़ें
जंगल की भीषण आग की चपेट में आए सेब के बागिचे,एक व्यक्ति झुलसा
देहरादून। बीते रोज पछवादून के चकराता वन प्रभाग से जुड़े देवघार रेंज के चीड़ जंगलों में लगी भीषण आग विकराल होने से चारों तरफ फैल गई। जिसके चलते जडसू पाणी के पास सिविल सोयम के जंगल से फैली आग आरक्षित वन क्षेत्र में पहुंचने से वनस्पतियां जलकर राख हो गई। साथ ही एक मकाल में लगी आग में एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जंगल से फैली आग की चपेट में आने से कूणा व बास्तील पंचायत के खेड़ा रगवाड़, बोराड, चैड़ाधार व आसपास इलाके में कई ग्रामीण बागवानों के सेब बगीचे आग की चपेट में आने से जल गए। स्थानीय पशुपालक रघुदास, चरणदास व सुनदास की तीन छानियां जलकर राख हो गई।
जंगल की आग से निजी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र के देवती गांव में एक ग्रामीण के आवासीय भवन में भीषण आग लगने से घर के अंदर सो रहा व्यक्ति चपेट में आ गया। आग रात करीब डेढ़ बजे लगी।बताया जा रहा है चूल्हे की चिंगारी से उठी आग लकड़ी व टीन से निर्मित एक मंजिला भवन में लगने से घर के अंदर धुआं फैल गया। आसपास के ग्रामीणों की तत्परता से मकान के अंदर सो रहे तीन बच्चों समेत दंपति को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया। मकान में लगी आग की चपेट में आने से भवन स्वामी स्थानीय कृषक कलु बुरी तरह झुलस गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
आगे पढ़ें
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने की तैयारियां तेज
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगामी उत्तराखंड दौरे को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा इस दौरे को कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के संगठन को समर्पित बता रही है। खास बात यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून के गढ़ी कैंट इलाके में एक बूथ कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। वहीं ईंधन बचत और सादगी का संदेश देने के लिए बड़े रोड शो के बजाय सड़क किनारे स्वागत कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है।
देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर लगातार बैठकें हुईं। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने संगठन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, प्रभारियों, मीडिया और सोशल मीडिया टीम के साथ समन्वय बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि, भाजपा की ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। पार्टी बूथ को अपनी सबसे पहली और सबसे मजबूत इकाई मानती है और इसी सोच के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा तय किया गया है। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, उनके घर जाएंगे, उनके साथ समय बिताएंगे और संगठन को लेकर फीडबैक भी लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, दौरे का मुख्य फोकस संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने की राजनीति नहीं करती, बल्कि संगठन के अंतिम छोर पर खड़े कार्यकर्ता को भी नेतृत्व से जोड़ने का काम करती है। पार्टी श्अंत्योदयश् की सोच के साथ आगे बढ़ती है, जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच बनाना, सबसे अहम माना जाता है।
दौरे को लेकर भाजपा संगठन इस बार सादगी और अनुशासन पर भी विशेष जोर दे रहा है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में पारंपरिक बड़े रोड शो नहीं होंगे। इसके पीछे एक कारण ईंधन बचत और ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित न करना भी बताया जा रहा है। पार्टी अब जगह-जगह सड़क किनारे स्वागत कार्यक्रमों की तैयारी कर रही है। जहां कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे, लेकिन लंबा वाहन काफिला और रोड शो जैसी गतिविधियों से बचा जाएगा।
आगे पढ़ें
बस के कुचलने से महिला यात्री की मौत
चमोली। ं एक अनियंत्रित बस ने चारधाम यात्रा पर आई महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। महिला के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को सीज कर दिया है।
बताया जा रहा है कि महिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, जो कि दिनांक 15 मई 2026 को गाजीपुर से चारधाम यात्रा के लिए घर से निकली थी। ऋषिकेश पहुंचकर बस नंबर यूके 11पीए 4040 से चारधाम यात्रा के लिए निकली थीं।उक्त संबंध में पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। बस चालक व बस को कब्जे पुलिस लिया गया है। जिस बस से घटना हुई उसमें गुजरात की सवारी सवार थीं, जिन्हें अन्य बस से बदरीनाथ रवाना किया गया।
मृतक नाम पता राजकुमारी पत्नी शशिकांत शर्मा निवासी ग्राम और पोस्ट पचोखरा थाना दिलदारनगर तहसील जमानिया जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश उम्र 67 वर्ष है। चालक का नाम मितेश कुमार मोदी पुत्र बृजलाल निवासी 20 सुरमे बंग्ला गांधीनगर वीजापुर मेहसाना गुजरात है।
आगे पढ़ें
आबादी क्षेत्र तक पहंुची जंगल की आग,मचा हड़कंप

नैनीताल। मंगलवार रात शहर के समीपवर्ती कृष्णापुर क्षेत्र के जंगल में भीषण आग लग गयी। तेज हवाओं के झोंके के साथ आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। आग बढ़ते हुए आबादी क्षेत्र की ओर पहुंची तो क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग व दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
शहर व समीपवर्ती क्षेत्रों में बढ़ते तापमान का असर जंगलों पर भी दिखने लगा है। मंगलवार रात कृष्णापुर क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई। क्षेत्रवासियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना देन के साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु किये। लेकिन हवा के तेज झोंको ने वन विभाग व क्षेत्रवासियों की मुश्किले बढ़ा दी।विभागीय टीम व क्षेत्रवासियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग को आबादी क्षेत्र तक जाने से रोका। लेकिन इस बीच आग सड़क व हनुमानगढ़ी की ओर बढ़ गई। फिलहाल विभागीय टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।रेंजर ललित कार्की ने बताया कि आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ती आग पर काबू पा लिया गया है। जंगल की ओर बढ़ती आग पर भी काबू पाने में विभागीय टीम जुटी हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।आगे पढ़ें
जंगल की आग की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत
चमोली। मंगलवार देर शाम गैरसैंण विकासखंड के आदिबदरी तहसील के बूंगा गांव में जंगल की आग की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। वन विभाग के अनुसार जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम बूंगा गांव की सुरेशी देवी अपनी गोशाला जा रही थी। इस दौरान जंगल में लगी आग उनकी गोशाला तक पहुंच गई। जिसकी चपेट में आकर महिला बुरी तरह से झुलस गयी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी। चैकी प्रभारी आदिबदरी अनिल आगरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आदिबदरी के बूंगा गांव के जंगल में आग लगी हुई थी और तेज आंधी तूफान के कारण आग सुरेशी देवी के गोशाला तक पहुंच गई। जिसकी चपेट में आने से 51 वर्षीय सुरेशी देवी गंभीर रूप से झुलस गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। चैकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए रेंजर नवल किशोर नेगी धनपुर रेंज गौचर ने बताया कि, उन्हें देर रात ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दी गई थी। सूचना पर तुरंत वनकर्मियों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात द्वारा बूंगा वन पंचायत में आग लगाई गई थी। तेज आंधी तूफान के कारण आग गोशाला के नजदीक तक पहुंच गई। जिसे बुझाने के दौरान महिला आग की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

