HTML tutorial
HTML tutorial

श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया

Pahado Ki Goonj

श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। इससे पहले आज प्रात: 9 बजे मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे सीधे मंदिर में दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न की। उसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये।

दर्शन के पश्चात उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर प्रशंसकों तथा मंदिर समिति पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी है कि जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी प्रत्येक यात्रावर्ष पारिवारिक सदस्यों के साथ श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचते है।

इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के लिए कुल पांच करोड़ दो लाख रूपये की धनराशि का चैक मंदिर समिति को दानस्वरूप भेंट किया है कोरोनाकाल में जब यात्रा न्यूनतम थी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बतौर मंदिर समिति को दान स्वरूप बड़ी मदद की थी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ,मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य ऋषि प्रसाद सती,मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ईओ सुनील पुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, कृष्णानंद पंत,अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

अपने अति व्यस्त कार्यक्रम के तहत उद्योगपति मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के तुरंत बाद दोपहर पौने ग्यारह बजे मुकेश अंबानी श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंच गये। श्री केदारनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की तथा देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, अरविंद शुक्ला,कुलदीप धर्म्वाण सहित तीर्थ पुरोहित समाज के और व्यपार करने  वाले  चंडी प्रसाद  थपलियाल  आदि गणमान्य लोगों  मौजूद रहे l

Next Post

गुलदार का खौफः हिंदाव क्षेत्र के विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित, परीक्षाएं भी स्थगित टिहरी।

गुलदार का खौफः हिंदाव क्षेत्र के विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित, परीक्षाएं भी स्थगित । टिहरी। (report madan painuly) टिहरी जिले के भिलगना ब्लॉक के पट्टी ग्यारह गांव हिंदाव क्षेत्र में गुलदार की दहशत बरकार है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों में तीन दिन का […]

You May Like