HTML tutorial

मतदाता सूची शुद्धिकरण में तेजी, तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 78.31% डिजिटाइजेशन पूरा ।

Pahado Ki Goonj

मतदाता सूची शुद्धिकरण में तेजी, तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 78.31% डिजिटाइजेशन पूरा
उत्तरकाशी, 26 जून।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने का अभियान तेजी से जारी है। निर्वाचन विभाग की टीमें युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन और शुद्धिकरण का कार्य तेजी से पूरा कर रही हैं। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक कुल 78.31 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है।
पुरोला विधानसभा में सबसे तेज प्रगति दर्ज की गई है, जहां 45 पोलिंग बूथों पर डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं यमुनोत्री विधानसभा में 41 पोलिंग बूथों पर और गंगोत्री विधानसभा में 18 पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी तरह संपन्न कर लिया गया है।
निर्वाचन विभाग का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में प्रत्येक पात्र मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। विभाग ने शेष बूथों पर भी कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

 

Next Post

केतन हत्याकांड में टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को पुलिस ने रोका

केतन हत्याकांड में टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को पुलिस ने रोका हरिद्वार में शंकराचार्य चौक पर हुई सांसद, विधायक व पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की नगीना सांसद चंद्रशेखर के फटे कपड़े पुलिस की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे दोनों नेता सांसद ने पुलिस […]

You May Like