इलाहाबाद। बसपा प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी सपा ने राज्य में ‘‘जंगलराज फैला रखा है’’ और इस विधानसभा चुनाव में ‘‘करारी हार’’ से बचने के लिए उसने कांग्रेस के साथ एक ‘‘अवसरवादी’’ गठबंधन किया है। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी के राज्य में सत्ता में आने पर ‘‘गुंडों, माफिया और साम्प्रदायिक तत्वों’’ को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।’’ उन्होंने शुक्रवार को यहां पास के सोरांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी शासन ने राज्य में जंगलराज ला दिया है जहां जिसकी लाठी उसकी भैंस है। अब करारी हार के भय से उस पार्टी ने कांग्रेस के साथ एक अवसरवादी गठबंधन कर लिया है जिसने पिछले चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल किया था।’’ बसपा सुप्रीमो ने दावा किया, ‘‘यह गठबंधन भाजपा के इशारे पर हुआ है क्योंकि उन सभी को हमारी पार्टी के राज्य की सत्ता में आने की चिंता है।’’
मायावती ने दावा किया कि ‘‘सपा में पारिवारिक कलह अभी समाप्त नहीं हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुलायम ने अपने पुत्र अखिलेश के मोह में अपने भाई शिवपाल को कई बार अपमानित किया और यह अंतर्विरोध विधानसभा समाप्त होने पर सामने आना तय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसलिए सभी लोगों से आग्रह करूंगी कि वे सपा-कांग्रेस गठबंधन से प्रभावित नहीं हों। इस अवसरवादी गठबंधन के पक्ष में डाले गए वोट से अंतत: भाजपा को लाभ होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बसपा हमेशा ही सभी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है। जब भी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आयी है यह दिखा भी है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी सरकार बनने पर गुंडा, माफिया और साम्प्रदायिक तत्व सलाखों के पीछे हों जिनका वर्तमान में बोलबाला है।’’
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- निक्की हेली बेहतरीन काम कर रही हैं
Sat Feb 18 , 2017
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक निक्की हेली की सराहना करते हुए कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर अच्छा काम कर रही हैं। किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली […]

You May Like
-
सीएम एप लॉन्च का सफलता पूर्वक एक वर्ष
Pahado Ki Goonj December 16, 2018

