HTML tutorial
HTML tutorial

पब्लिक मनी की लूट कतई स्वीकार नहीः डीएम देहरादून

Pahado Ki Goonj

पब्लिक मनी की लूट कतई स्वीकार नहीः डीएम

देहरादून , तहसील स्तर पर सभी बड़े बकायेदारों से 15 जनवरी तक करें शत प्रतिशत वसूलीःडीएम

प्रभावी राजस्व नियंत्रण से बनती है एसडीएम व तहसीलदार की पहचान

देहरादून दिनांक 15 दिसंबर 2024 , जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में राजस्व वसूली की बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को राजस्व वसूली को गंभीरता से लेते हुए 15 जनवरी तक तहसील स्तर पर सभी बड़े बकायेदारों से वसूली करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली की अपेक्षित प्रगति के लिए लिए शमन तामिली करते हुए, इश्तेहार, छपवाएं तथा ग्राउड स्तर पर कार्य करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पब्लिक के धन की ठगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी तहसील स्तर पर अभियान चलाकर सभी बड़े बकायेदारों से वसूली की जाए। उन्होंन कहा कि प्रभावी राजस्व नियंत्रण से एसडीएम एवं तहसीलदार के कार्यों की पहचान बनती है तथा जनमानस में सुशासन का विश्वास जगता है। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा करते हुए प्लान तैयार किया जाए। साथ ही आबकारी विभाग से सम्बन्धित राजस्व वसूली प्रकरणों पर आबकारी विभाग से समन्वय करते हुए है दिए गए हैसियत प्रमाण एवं अभिलेख से मिलान करते हुए सम्पत्ति कूर्क करते हुए राजस्व वसूली के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया वर्तमान में जिन प्रकरणों पर मा0 न्यायालय से स्थगन है ऐसे प्रकरणों को लम्बित प्रकरणों की सूची हटाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राजस्व वसूली को हल्के में न लें अधिकारी राजस्व वसूली के सम्बन्ध में तहसीलदार स्तर पर प्रत्येक सप्ताह राजस्व वसूली प्रकरणों की समीक्षा करते हुए योजनाबद्ध ढंग से वसूली बढाएं तथा उपजिलाधिकारियों को इसकी मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी मसूरी अनामिका, कालसी गौरी, सदर हरिगिरि, मुख्यालय शालिनी नेगी, ऋषिकेश स्मृता परमार, विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, चकराता योगेश मेहर सहित समस्त तहसीलदार उपस्थित रहे।

आगेपढ़ें

एक ही एक्शन इतना प्रभावी हो, कि पुनः प्रवर्तन करना न पड़ेः डीएम

अवैध खनन के विरूद्ध सख्त एक्शन लेने के दिए निर्देश

अवैध खनन की ओवरलोडिंग के प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए वाहन आरटीओ/पुलिस को किये जाएं सुपुर्द्ध

अवैध खनन एवं ओवलोडिंग पर एफआईआर के साथ ही एमवी एक्ट में करें कार्यवाहीः डीएम

देहरादून दिनांक 15 दिसंबर 2024 (जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल ने जिले में अवैध खनन और खनिज पदार्थों की ओवरलोडिंग को रोकने के लिए उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों की बैठक ली। संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने कहा, कि ‘‘अवैध खनन और ओवरलोडिंग न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता हैं,बल्कि पर्यावरण और सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा बने हुए हैं। प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगा। उन्हेांने जनता से अनुरोध किया कि वह अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दे।’’ प्रशासन पर्यावरण की सुरक्षा और कानून के पालन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग रोकने के लिए समन्वय के साथ कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध खनन के हॉटस्पॉट्स की पहचान करें तथा इन क्षेत्रों में टीमें बनाकर नियमित छापेमारी और निगरानी के की जाए। उन्होंने खनन गतिविधियों की जीपीएस आधारित निगरानी सुनिश्चित करने को भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वाहन की क्षमता से अधिक खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर भारी अर्थदण्ड के साथ ही एमवीएक्ट में कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज कर पुलिस एंव परिवहन विभाग के सुपुर्द्ध करें। खनन की ओवर लोडिंग पर कार्यवाही में परिवहन विभाग और पुलिस का साथ लिया जाए। पुलिस को निर्देश दिया गया कि सड़क पर चलने वाले खनिज वाहनों की सघन चेकिंग की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों से अधिक खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के मालिकों और चालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। डीएम ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिए। खनन माफिया पर सख्त निगरानी रखते हुए, उनके वित्तीय लेन-देन की जांच की भी जांच की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी मसूरी अनामिका, कालसी गौरी, सदर हरिगिरि, मुख्यालय शालिनी नेगी, ऋषिकेश स्मृता परमार, विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, चकराता योगेश मेहर सहित समस्त तहसीलदार उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

सड़कों पर घूम रही बचपन को संवारने के लिए अंगिकृत करने वाले आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर का निर्माण कार्य युद्ध पर जारी है।

डीएम श्री बंसल की अभिनव प्रयास, सड़क पर बिखर रहे बचपन को रेस्क्यू कर संवारने में तेजी से कार्य किया जा रहा हैं।

साधुराम इंटर कॉलेज में निर्माणधीन आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर, में माइक्रो प्लानिंग के तहत सवारे जाएंगे बच्चों का भविष्य।

बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ सर्वांगीण विकास के लिए हर स्तर की एक्टिविटी कराई जाएगी मुहैया : डीएम।

साधुराम इंटर कॉलेज में आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर के निर्माण कार्य का प्रतिदिन की अद्यतन जानकारी ले रहे हैं डीएम।

देहरादून। दिनांक 15 दिसंबर 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल निर्देशन एवं अभिनव प्रयासों से भिक्षावृति उन्मूलन अभियान के तहत जनपद देहरादून के शहरों में भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है। भिक्षावृति उन्मूलन अभियान को सफल बनाने हेतु उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माइक्रो प्लान बनाकर, रेखीय विभाग को अभियान सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
माइक्रो प्लान के तहत साधु राम इंटर कॉलेज में बन रहे आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर, का कार्य तेजी से चल रहा है, यह आधुनिक शिक्षा प्रणाली व अन्य क्रियात्मक गतिविधि से सुसज्जित सेंटर है, जंहा विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों के मन को रिफॉर्म किया जाएगा । यहां बच्चों के लिए रहने, खाने , खेलने आदि का समस्त साधन उपलब्ध कराए जाएंगे भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को विधिक औपचारिकता पूर्ण करने के पश्चात शैक्षणिक सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर में लाया जाएगा। जहा भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ते हुए शिक्षा के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। शहर में भिक्षावृत्ति से संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू करने दो वाहन क्रय कर लिए गए हैं, जिनका ट्रायल शहर में चल रहा है। जल्द ही इस अभिनव कार्य का मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विधिवत् शुभारंभ किया जाएगा। भिक्षावृति वाहन दल ने ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृति से संलिप्त 12 से अधिक बच्चों का विभिन्न स्थानों से रेस्क्यू करते हुए सीडब्ल्यूसी को प्रस्तुत किया गया।
डीएम श्री बंसल साधुराम इंटर कॉलेज राजा रोड देहरादून में आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर के निर्माण कार्य का प्रतिदिन ले रहे हैं अद्यतन जानकारी ।

 

Next Post

अंकित पंवार बने पुरोला व्यापार मंडल अध्यक्ष, विरेन्द्र चौहान बने महामंत्री ।

अंकित पंवार बने पुरोला व्यापार मंडल अध्यक्ष, विरेन्द्र चौहान बने महामंत्री ।   उत्तरकाशी / पुरोला : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुना घाटी के रेख देख में पुरोला में संपन्न त्रिबार्षिक चुनाव में अंकित पंवार अध्यक्ष पद पर तथा बीरेन्द्र चौहान ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज करने में कामयाबी […]

You May Like