सितारगंज। करीब दो महीने पहले माइक्रो फाइनेंस कपंनी के एजेंट को जंगल में तमंचा दिखाकर करीब दो लाख की नकदी लूट में पुलिस ने गुरुवार को महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से लूटी गई नकदी भी बरामद हुई है। सरगना महिला की गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस प्रकरण में पांच आरोपितों को गिरफतार कर चुकी है।पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 13 जुलाई को फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट अमन शर्मा से पांच लोगों ने झाड़ी मंदिर शक्तिफार्म के जंगल वाले रास्ते पर तमंचा दिखाकर 194814 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने वारदात में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से 80100 रुपये, तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गये।
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी लापता
Thu Sep 15 , 2022
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के पंचक्की चौराहा के पास रहने वाला एक व्यापारी संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गया। व्यापारी के परिजनों ने गुमशुदगी थाना काठगोदाम में दर्ज कराई है। पुलिस ने लापता व्यापारी संतोष बहुगुणा की खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस को संतोष बहुगुणा की स्कूटी दमुवाढूंगा […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

