HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह देहरादून पहुंचे

Pahado Ki Goonj

देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह देहरादून पहुंचे। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। करीब साढ़े दस बजे वह देहरादून पहुंचे। नके साथ सुबह के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद हैं। करीब साढ़े 38 घंटे के दून प्रवास के दौरान वह 21 से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत कर संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा करने के साथ ही पार्टी की सबसे निचली मंडल इकाइयों के अध्यक्ष व महामंत्रियों से सीधे संवाद करेंगे। इसके अलावा प्रबुद्धजनों से भी फीडबैक लेंगे।

देशभर में राज्यों का दौरा कर रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह झारखंड के बाद मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेे। राज्य में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने के बाद उनका यह पहला दौरा है। उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.अनिल जैन, सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, विभाग व प्रकल्प समन्वयक अरविंद मेनन, आइटी सेल के संयोजक अमित मालवीय, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी भी  उनके साथ आए। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू पहले ही यहां पहुंच चुके हैं।

शाह मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचें और फिर सड़क मार्ग से देहरादून आएं। उनका छह जगह परंपरागत ढंग से स्वागत  किया गया । वह राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रांतीय पदाधिकारियों, कोर गु्रप, सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्ष व महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, सहकारी बैंक अध्यक्ष, मेयर और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक  कर रहे हैं। एक बजे प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ भोजन के बाद विस्तारकों व पालकों, प्रांतीय पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, कोर ग्रुप, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रांतीय प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजकों की बैठक में शामिल होंगे।

शाम छह बजे वह ओएनजीसी के एएमएन घोष ऑडिटोरियम में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सम्मेलन में शिरकत करेंगे। रात नौ बजे बीजापुर राज्य अतिथि गृह में सांसदों और विधायकों की बैठक लेंगे। 20 सितंबर को भी सुबह साढ़े 10 बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली रवाना होने तक तमाम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसी दिन बीजापुर गृह में शाह के सम्मुख पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें राज्य गठन से लेकर अब तक की तस्वीर रखी जाएगी।

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव और मायावती सरकार पर आरोपों की बौछार लगा दी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती अखिलेश यादव और मायावती सरकार पर आरोपों की बौछार लगा दी है। उन्होंने आंकड़ों और तथ्यों के हवाले से बताया है कि किस तरह सपा- बसपा सरकारों के भ्रष्टाचार व बदइंतजामी से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की चपत लगी, संसाधनों की बर्बादी […]

You May Like