राजधानी निर्माण अभियान का 114वाँ दिवस प्रकाशनार्थ जारी

Pahado Ki Goonj

*गैरसैंण अभियानकर्मियों ने किया उत्तराखंड बेरोजगारों संघ के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन| समूह ग में भर्ती हेतु प्रदेश रोजगार कार्यालयों में पंजीयन बने अनिवार्य संबंधी दिया गया ज्ञापन| जिला मुख्यालय और शहीद स्मारक में की गई समूह ग और गैरसैंण के पक्ष में जोरदार नारेबाजी|*

देहरादून 08 जनवरी 2019| आज दिनांक 08 जनवरी 2019 को *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* का धरना 114वाँ दिवस में प्रवेश कर गया| | *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने आज देहरादून जिला मुख्यालय पर *उत्तराखंड बेरोजगार संघ* के साथ मिलकर जमकर प्रदर्शन किया| आज के प्रदर्शन के माध्सम से राज्य सरकार से मांग की गई है कि समूह ‘ग’ की भर्ती हेतु प्रदेश के रोजगार पंजीयन कार्यालयों में पंजीकरण को अनिवार्य करने एवम् प्रदेश के स्थानीय युवक-युवतियों को प्राथमिकता देने के लिए अध्यादेश लाने को किया गया| *उत्तराखंड बेरोजगार संघ* के अध्यक्ष बॉबी पंवार के नेतृत्व में बडी संख्या में गैरसैण आंदोलनकारी और बेरोजगार युवक जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे| इस ज्ञापन में कथन किया गया है कि शासनादेश में निहित संवैधानिक त्रुटि एवम् कमजोरलपैरवी के कारण मा0 उच्च न्यायलय नैनीताल द्वारा वर्तमान समय में प्रदेश के सभी सेवायोजन कार्यालयों में समूह ग की परीक्षा में पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है| जिससे प्रदेश के समस्त जनपदों में निवास करने वाले युवाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है| ज्ञापन में कहा गया है कि सीमान्त हिमालयी राज्य उत्तराखंड में इस उत्पन्न स्थिति के कारण से रोजगार के अवसर नगण्य हो जाएंगे| ज्ञापन में सरकार से अविलम्ब अध्यादेश लाकर स्थानीय युवकों के लिए समूह ‘ग’ में रोजगार सुरक्षित करने की मांग उठाई गई है|
आज *उत्तराखंड बेरोजगार संघ* के साथ *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* के प्रदर्शन कार्यक्रम का ज्ञापन *बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार* द्वारा पढा गया| प्रदर्शन में भाग लेने वालों में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, सुनील चौहान, राजेन्द्र नेगी, रवि भंडारी, निशांत, पुरुषोत्तम, चंदन अधिकारी, खेमराज सिंह, नरेश चन्द्र भट्ट, नितिन बडोनी, आशीष, मदन बिष्ट, मोहित मिश्रा, नवीन डोभाल, कमलकाँत, वीरेश चौधरी आदि थे| जबकि *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* के आंदोलनकारियों में मनोज ध्यानी, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, प्रदीप कुकरेती, विनोद असवाल, प्रभात डंडरियाल, मनोज कुमार बडोला, चतुर सिंह नेगी, आदि उपस्थित थे| ज्ञापन देने के उपरांत शहीद स्मारक में एक बैठक में यह निर्णय किया गया कि कल प्रदेश कैबिनेट की बैठक के मध्यनजर सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा ताकी समूह ‘ग’ पर सकारात्मक निर्णय प्रदेश कैबिनेट ले| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने बयान जारी कर कहा है कि संगठन पूरी शिद्दत से बेरोजगारों के हक की लड़ाई को समर्थन देता रहेगा| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने कहा है कि निश्चित ही यदि राजधानी गैरसैंण में होती तो युवाओं को जिस प्रकार का संघर्ष यहाँ पर आए दिन करना पड़ रहा है, उसकी जरूरत नहीं पड़ती|
*गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* आंदोलन के अभियानकर्मी आज 114 वाँ दिवस पर जस का तस डटे रहे| आज धरना पर बैठने और समर्थन देने वालों में *लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, मनोज ध्यानी, प्रदीप कुकरेती, नीरज गौड़, विजय सिंह रावत, मनोज कुमार बडोला, रविन्द्र प्रधान, कृष्ण काँत कुनियाल, हर्ष मैंदोली, चतुर सिंह नेगी, भगत सिंह फर्स्वाण, रंजीत चंद्र, पुष्कर सिंह नेगी, राकेश चन्द्र सती, पवनेश कुमार, कु0 मानवी, कलम सिंह नेगी, डीपीएस रावत, सुबेदार (रि0) भूपत सिंह बिष्ट, श्रीमती सुमन डोभाल काला, बीएस पयाल, बीएस कलूडा* आदि सम्मिलित रहे।

 

 

Next Post

अपनी भारतीय संस्कृति की झलक पढ़े

*अपनी संस्कृति की झलक पढ़े…* *1 जनवरी को क्या नया हो रहा है ?* * न ऋतु बदली…न मौसम * न कक्षा बदली…न सत्र * न फसल बदली…न खेती * न पेड़ पौधों की रंगत * न सूर्य चाँद सितारों की दिशा * ना ही नक्षत्र 1 जनवरी आने से […]

You May Like