अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के भिकियासैंण में आंतक बरपा रहे आदमखोर गुलदार को शिकारियों ने कल देर शाम मार गिराया है। गुलदार को ठीक उसी जगह पर मारा गया है जहंा कुछ दिनों पहले उसने एक बच्ची को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया था।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से अल्मोड़ा के भकियासैंण में आदमखोर गुलदार ने अपना कहर बरपा रखा था। इस आदमखोर गुलदार ने 19 सितम्बर को बाड़ीकोट के एक वार्ड में एक बच्ची को अपना शिकार बना लिया था। इसके बाद पिछले दिनों उसने एक बार फिर दूसरे वार्ड में एक अन्य बच्ची पर हमला किया, जो सौभाग्य से बच गयी। बताया जा रहा है कि कल शाम एक बार फिर उक्त आदमखोर गुलदार क्षेत्र में आया लेकिन वहंा पहले से ही घात लगाये शिकारियों की गोली से वह मारा गया। इस आदमखोर गुलदार को मारने वाले मशहूर शिकारी लखपत सिंह राणा का यह 55वां शिकार है। इस आदखोर गुलदार की उम्र लगभग 12 वर्ष बतायी जा रही है जिसके दांत व पंजे पूरी तरह खराब हो चुके थे। बहरहाल गुलदार का शव वन विभाग को सौंपा जा चुका है।
रिलायंस समूह के अनंत अंबानी ने देवस्थानम् बोडॅ के कर्मियों के वेतन के लिए पांच करोड़ दिया है
Wed Oct 7 , 2020
कोरोना काल में आथिॅक संकट को देखते हुए लिया फैसला देहरादून। प्रसिद्ध उद्योगपति रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी के बेटे एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य अनंत अंबानी ने कोरोना काल के आर्थिक हालात को देखते हुए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन हेतु 5 करोड़ […]

You May Like
-
पीहू नेगी और आन्या बिष्ट बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे
Pahado Ki Goonj January 12, 2018

