HTML tutorial

यमुनोत्री यात्रा के दौरान खोया बैग लौटाकर प्रदीपकुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल ।

Pahado Ki Goonj

यमुनोत्री यात्रा के दौरान खोया बैग लौटाकर प्रदीपकुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल ।

उत्तरकाशी।बड़कोट।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक तीर्थयात्री का नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग खो जाने के बाद सुरक्षित वापस मिल गया। बैग लौटाने वाले ढाबा संचालक की ईमानदारी की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी राज यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए आए हुए थे। यात्रा के दौरान वह बड़कोट के दोबाट्टा स्थित रजिस्ट्रेशन सेंटर के पास एक ढाबे में चाय पीने के लिए रुके। जल्दबाजी में वहां से निकलते समय उनका बैग ढाबे में ही छूट गया। बैग में लगभग 40 हजार रुपये की नकद धनराशि, पहचान संबंधी दस्तावेज तथा अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे।
कुछ दूरी तय करने के बाद जब राज को बैग के गायब होने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैग की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान ढाबा संचालक बड़कोट गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र सुंदरलाल की नजर ढाबे में पड़े लावारिस बैग पर पड़ी। बैग की जांच करने पर उसमें नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले।
प्रदीप कुमार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को सुरक्षित रखा और दस्तावेजों के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया। बाद में यात्री राज से संपर्क स्थापित होने पर उन्हें ढाबे पर बुलाया गया और बैग पूरी तरह सुरक्षित हालत में लौटा दिया गया। बैग में रखी पूरी नकदी और सभी दस्तावेज यथावत मिलने पर यात्री ने राहत की सांस ली और प्रदीप कुमार का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यात्री ने कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रदीप कुमार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल बड़कोट बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

Next Post

76 वर्षीय जीतमणि पैन्यूली संपादक का देश के लिए बड़ा योगदान है 

जय बद्रीविशाल जीत मणि पैन्यूली संपादक पहाड़ों की गूंज हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र जाति:ब्राह्मण राशि: तुला गौत्र: भारतद्वाज लिखवार गांव भदूरा प्रतापनगर टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड हम उम्र की 75 वीं सीड़ी को छोड़कर आज 16 जून तदनुसार 2 गते आषाढ़ 76वीं सीड़ी पर पैर रख रहा […]

You May Like