HTML tutorial
HTML tutorial

चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए सात जिलों में मॉकड्रिल ।

Pahado Ki Goonj

चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए सात जिलों में मॉकड्रिल ।

देहरादून। रिपोर्ट मदन पैन्यूली
उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। ऐसे में यात्रा तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को उत्तराखंड के सात जिलों में मॉकड्रिल की गई। मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान देहरादून जीजीआईसी स्कूल में आई आपदा में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए दून अस्पताल लाया गया । वहीं हरिद्वार में गंगा में कुछ लोग डूब गए। आपदा और बचाव राहत दल तत्काल घाट पर पहुंचा। डूबते हुए व्यक्तियों को बचाया। इस दौरान कुछ को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जिलाधिकारी ने यात्रा के दौरान भगदड़ की सूचना पर तत्काल नोडल अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। रोशनाबाद में बैठक संपन्न हुई । बचाव दल और कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया । यह पूरी प्रक्रिया माक ड्रिल के तहत हरिद्वार जिले में पूरी की गई। तैयारी और व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे इसके लिए जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश दिए ।
पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनआईएम, आइटीबीपी, सेना, सहित विभिन्न संगठन से जुड़े राहत और बचाव कर्मी जरूरी संसाधन सहित स्टेजिंग एरिया पहुंचे। जिलाधिकारी ने एडीएम को रामलीला मैदान उत्तरकाशी में बनाए गए स्टेजिंग एरिया की कमान सौंपी है। जो घटनास्थल के लिए राहत बचावकर्मियों व अन्य संसाधनों को भेजने की जिम्मेदारी देखेंगे। वहीं डीईओसी टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-94 चम्बा-उत्तरकशी के स्थान-चम्बा धनौला पैट्रोल पम्प (किमी 60) में 7.4 तीव्रता के भूकंप आने से एक बिल्डिंग के जमींदोज होने की सूचना मिली।इस संबंध में ऑब्जर्वर (एनडीआरएफ) अमीर चन्द द्वारा डीएम/एडीएम सहित संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना चंबा को सूचना भेजी गई। स्टेजिंग ऐरिया-पुलिस लाइन चम्बा के मैदान में सभी उपलब्ध संसाधनों सहित आईआरएस खोज बचाओ टीम एकत्रित हुई। इंसिडेंट कमाण्डर द्वारा उपस्थित खोज-बचाव टीमों को घटना की सम्पूर्ण जानकारी देकर टीमों को रवाना किया गया।

Next Post

उत्तराखंड में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कड़े निर्देश दिए

उत्तराखंड में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किए कड़े निर्देश डेंगू व चिकनगुनिया के हॉटस्पाट बन रहे इलाकों से होगी अभियान की शुरूआत देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को महाअभियान चलाने जा रहा है। […]

You May Like