देहरादून। प्रदेशभर में कांग्रेस ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में उछाल के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया। राजधानी दून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पर एस्ले हाल चौक पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला जलाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार की दोपहर कांग्रेस भवन से जुलूस निकाला। घाट चौराहा पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यडोईवाला में भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चौक पर सरकार का पुतला फूंका।कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता परेशान है। दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के अलावा रसोई गैस के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है।इससे जनता का विश्वास सरकार से उठ गया कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री मधु थापा गोपाल शर्मा भारत भूषण कौशल आदि ने भी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर पुतला फूंका।कारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि डीजल पेट्रोल के मूल्यों में पहले ही केंद्र सरकार बेतहाशा वृद्धि कर चुकी है। अब रसोई गैस सिलेंडर में भी 25 रुपये वृद्धि कर दी गई है।
बूथ अध्यक्ष के घर नाश्ते पर पहुंचे जेपी नड्डा
Sat Aug 21 , 2021
हरिद्वार। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन भाजपा हरिद्वार के संतों और सैनिकों की वोट साधने की जुगत में है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह जुगत की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को नड्डा अपने दौरे के दूसरे दिन रायवाला में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन कार्यक्रम में […]

You May Like
-
ए०डी०एम० हरवीर सिंह के गीत पर थिरके दर्शक
Pahado Ki Goonj November 12, 2017

