हरिमोहन बने भाजपा युवा मोर्चा के उत्त्तरकाशी जिलाध्यक्ष
बड़कोट : – मदनपैन्यूली नौगांव ब्लॉक निवासी हरिमोहन को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्त्तरकाशी के जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने हरिमोहन को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
कुंदन लटवाल ने हरिमोहन से केंद्र एवं राज्य सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उत्तरकाशी जिले में भाजपा युवा मोर्चा को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिमोहन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष पदाधिकारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे। साथ ही गांव घर जाकर लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों से साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे। साथ ही उत्तरकाशी जिले में भाजपा युवा मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं क्षेत्र के युवाओं ने हरिमोहन को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उनका बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा कहा कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा मजबूत होगा।
भाकियू तोमर किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा-संजीव तोमर
Thu Nov 5 , 2020
देहरादून ,भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की प्रेस वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने प्रेस क्लब में बताया कि 19 नवंबर 2020 को भारतीय किसान यूनियन तोमर किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेगा और आवास में मांगे पूरी होने के लिए […]

You May Like
-
दो नये राज्य बनाने से भारत का बदला नक्सा
Pahado Ki Goonj November 1, 2019


हरिमोहन बने भाजपा युवा मोर्चा के उत्त्तरकाशी जिलाध्यक्ष