महीदेव सिंह रावत अभिभावक संघ के अध्यक्ष हुये निर्वाचित 

Pahado Ki Goonj

महीदेव सिंह रावत अभिभावक संघ के अध्यक्ष हुये निर्वाचित 

बड़कोट — स्वर्गीय बुद्धि सिंह रावत राoइoकाo बड़कोट में आयोजित अभिभावक अध्यापक संघ की बैठक में महिदेव सिंह रावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इसकेे अलावा कार्यकारिणी में प्रधानाचार्य जोधराम सुजाइक उपाध्यक्ष (पदेन), रविन्द्र सिंह जयाडा सचिव, सपना सह सचिव, अरविन्द सिंह राणा कोषाध्यक्ष, मनमोहन सिंह रावत आय-व्यय निरीक्षक, अभिभावक सदस्यों में विजय सिंह व विनोद बहुगुणा तथा शिक्षक सदस्यों में टी०एस० राणा वह डा० एम०एस० रावत को चुना गया। इससे पूर्व अध्यक्ष राजाराम जगूडी ने पिछली कार्यकारिणी भंग किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कालेज में रिक्त चल रहे पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रयास किए जाएंगे। बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन रामआसरे सिंह चौहान ने किया। बैठक में अभिभावकों के अलावा डॉ० एम०एस० रावत, अरविन्द रावत, जयवीर सिंह रावत, मनोज कुमार तथा त्रिलोक राणा आदि ने विचार व्यक्त किए।

Next Post

न्यूज 1-मैक्स दुर्घटना में दो की मौत, 10 घायल 2-घनसाली के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार-भीमलाल3-विधायक शक्ति लाल शाह ने गिनाए अब तक के कार्य 4संयुक्त मोर्चा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

1-मैक्स दुर्घटना में दो की मौत, 10 घायल ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैलगांव के पास हुई दुर्घटना ………………………………………………………………….. कंडीसौड़ (टिहरी)। ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्यालीसौड़ से चंबा आ रही एक टैक्सी बैलगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार 12 लोगों में से […]

You May Like