HTML tutorial
HTML tutorial

शांतिकुंज प्रमुख पर रेप के झूठे केस लगाने वाली महिला अरेस्ट

Pahado Ki Goonj

देहरादून। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या को झूठे रेप के आरोप में फंसाने के मामले में पुलिस ने एक और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी महिला मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है। आरोपी महिला को टैक्सी स्टैंड मल्लीताल नैनीताल से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने आरोपी महिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी को झूठे केस में फंसाने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस की एक विशेष टीम ने नैनीताल में छापेमारी कर आरोपी महिला सुनीता शर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सुनीता शर्मा ने डॉ प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपित मनमोहन के अलावा हरगोविंद और तोषण साहू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं दो दिन पहले पुलिस ने शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती चंद्रकला साहू को देहरादून से गिरफ्तार किया था। हरिद्वार शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक अशोक कश्यप ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिए थे। जिसके बाद एसआई किरण गुसाईं कई राज्यों में दबिश देने के बाद आखिरकार आरोपी सुनीता शर्मा पत्नी संजीव शर्मा निवासी त्रिपुरा को टैक्सी स्टैंड मल्लीताल नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला को पुलिस अब कोर्ट में पेश करने की तयारी कर रही है।

Next Post

बरसाती नाले में बहने से होमगार्ड की मौत

हल्द्वानी। बहुद्देश्यीय भवन स्थित एसएसपी ऑफिस में तैनात होमगार्ड जवान महेश पलड़िया की बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है। महेश पलड़िया भोरशा थाना भीमताल क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा […]

You May Like