HTML tutorial
HTML tutorial

लालकुंआ हरदा के लिए राजनीतिक मौत का कुंआःविजय बहुगुणा

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी । उत्तराखंड में शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन था। अब नेता प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। सियासी तीर छोड़ना व एक-दूसरे पर हमलावर होना भी प्रचार का ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी शुरुआत कल हरीश रावत ने कांग्रेस की बुकलेट लांच करते समय हल्द्वानी में की। उन्होंने कहा कि भाजपा सैनिकों का अपमान कर रही है। वह ऐसे दिखाती है जैसे पाकिस्तान को जवाब मोदी के बाद से ही सेना ने देना शुरू किया है। यह पूर्व में जीते गए युद्धों में हिस्सा लिए सैनिकों का अपमान है। वहीं इसके जवाब में दूसरे दिन ही पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने पलटवार किया। उन्होंने भी हरदा पर तीखे हमले किए।पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड को देश के सबसे विकसित राज्य के तौर पर देखना चाहते हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें राज्य से भावनात्मक लगाव है। दून और हल्द्वानी में पीएम की रैली से पूरा माहौल बदल चुका है। वहीं, लालकुआं विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर बहुगुणा ने कहा कि लालकुआं हरदा के लिए राजनैतिक मौत का कुआं साबित होगा।शनिवार दोपहर भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि दो साल कोविड की वजह से हर सेक्टर के काम प्रभावित रहे। लेकिन हालात सुधरते ही राज्य सरकार अपने सभी वादे पूरे करने में जुट गई। चुनाव को लेकर पार्टी के घोषणा पत्र की खुद मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा निगरानी कर रहे हैं। ताकि सरकार के दूसरे चरण में बचे काम पूरे करने के साथ नई योजनाओं को भी जमीन पर उतारा जा सके।

Next Post

नामांकन प्रपत्रों की जांच शुरू

देहरादून। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए लगभग साढ़े सात सौ प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। इन सभी नामांकन पत्रों की जांच शनिवार से शुरू हो गयी। निर्वाचन आयोग द्वारा त्रुटिपूर्ण आवेदनों को खारिज कर आज देर रात तक यह स्पष्ट कर दिया […]

You May Like