HTML tutorial
HTML tutorial

मेले में क्षेत्र की प्रातिभाअओं को किया सम्मानित

Pahado Ki Goonj

मेले में क्षेत्र की प्रातिभाअओं को किया सम्मानित

बडकोट। नौगांव विकास खंड के दूरस्थ सरनौल गांव मे आयोजित माता रेणुका का पौराणिक मेला बडे धूमधाम से मनाया गया। मेले के पहले दिन वैदिक

मंत्रोच्चार के साथ देवी की पूजा अर्चना की गई तथा मेले मे लोगों ने देवी का आशीर्वाद लिया। वहीं दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्य क्रमों के साथ ही क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान की ओर से सम्मान कार्यक्रम में पोरा गांव निवासी प्रवीन बडोनी पीसीएस, सरनौल गांव निवासी साहित्यकार महावीर रवांल्टा, कंडियाल गांव निवास मनवीर भारती असिस्टेंट कमिशनर संघ लोकसेवा को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. तारा दत्त स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान के सचिव राजेन्द्र सेमवाल शास्त्री ने कहा है कि संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। प्रतिभाओं के सम्मान करने का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को जगरुक करना है, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिले और अपने अपने क्षेत्रों मे युवा आगे बढकर सफलता प्राप्त कर सकें। 

Next Post

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस दल के माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान, 2018 के सफल आरोहण उपरान्त ‘‘फ्लैग-इन समारोह’’ में की घोषणा।

मुख्यमंत्री   त्रिवेन्द्र ने माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण पर गये पुलिस दल को पांच लाख रूपये स्वीकृत किए। 06 आरक्षियों को दी जायेगी मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति व एक निरीक्षण तथा एक मिनी फायरमैन को वेतन वृद्धि। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस दल के माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान, 2018 के […]

You May Like