देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा चकराता से जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने नामांकन किया। राज्य में नामांकन प्रकिया 21 जनवरी से शुरू हो गई थी।चकराता सीट से भाजपा के प्रत्याशी और सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। आरक्षित सीट चकराता से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने दो प्रस्तावकों के साथ कालसी तहसील में रिटर्निंग अधिकारी चकराता सौरभ असवाल के पास अपना नामांकन पत्र सौंपा।
विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के कैंट प्रत्याशी रविंदर आनंद ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर डा. शिव कुमार बरनवाल को सौंपा। इसके अलावा कैंट क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी गीता चंदोला ने अपना नामांकन पत्र भरा और रिटर्निंग आफिसर के सामने शपथ पत्र पढ़ा।
कांग्रेस में बगावतः हरीश दुर्गापाल ने किया लालकुंआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
Tue Jan 25 , 2022
हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। लालकुआं से महिला प्रत्याशी संध्या डालाकोटी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। लेकिन संध्या डालाकोटी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लालकुआं कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। कांग्रेस के मजबूत दावेदार माने जा रहे पूर्व […]

You May Like
-
बहुत दुःख के साथ सूचित करना है कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक और मशहूर साहित्यकार स्वर्गीय कामरेड विद्यासागर नौटियाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती देवेश्वरी नौटियाल जी का आज दिनांक 31 मई को सांयकाल 6.30 पर देहरादून अपने आवास पर देहान्त हो गया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के सदस्यों को इस पीड़ा को सहन करने की ताकत दे. उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में होगा। ॐ शान्ति ॐ शान्ति
Pahado Ki Goonj June 1, 2018


