हरिद्वार। भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के रोशनाबाद स्थित घर के बाहर कुछ व्यक्तियों ने पटाखे फोड़े थे। इस पर दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ और स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। मामले में पुलिस ने रात को एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था। देर रात वंदना कटारिया के भाई चंद्रशेखर की तहरीर पर पुलिस ने सुमित चौहान और विजयपाल के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और जातिसूचक शब्द कहने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि आरोपित विजय पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। राष्ट्रीय भावना आहत करने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
दरअसल, ओलिंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय महिला हाकी टीम की हार पर खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर बुधवार को कुछ लोगों ने पटाखे छोड़ दिए, जिसे लेकर विवाद पर विवाद हो गया। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया गया। मामले को लेकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर वंदना के परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली थी।
भाजपा कोरोना से लड़ने को तैयार करेगी 25 हजार स्वयंसेवकः भट्ट
Thu Aug 5 , 2021
कोरोना की तीसरी लहर के खिलाफ राज्य स्तरीय प्रशिक्षण आज से देहरादून। भाजपा के प्रदेश महामन्त्री शुरेश भट्ट ने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत शुक्रवार 6 अगस्त को देहरादून में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021

