HTML tutorial
HTML tutorial

पिथौरागढ़ में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

Pahado Ki Goonj

देहरादून। पिथौरागढ़ में थल तहसील के पुरानाथल क्षेत्र के माछीखेत गांव में एक युवक ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी मृतक के बड़े भाई की लाइसेंसी बंदूक चुराकर लाया था। हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद युवक एक मंदिर के शौचालय में छिप गया। बेड़ीनाग पुलिस और राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात लगभग 9.30 बजे माछीखेत के बानड़ी तोक निवासी ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह पुत्र स्व. जगत सिंह लघु शंका के लिए घर से बाहर आए थे। इसी दौरान गांव के ही 22 वर्षीय युवक नीरज सिंह पुत्र भूपाल सिंह ने पुष्कर सिंह को गोली मार दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर लोग बाहर आए तो देखा खून से लथपथ पुष्कर सिंह जमीन पर पड़े थे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान आरोपी नीरज उर्फ नीरू भंडारी मौके से फरार हो गया।

Next Post

लापता लोगों की खोज को चले सर्च अभियान में मिले चार नर कंकाल

देहरादून। केदारनाथ आपदा में लापता हुए लोगों के कंकालों की खोजबीन के लिए चल रहे सर्च अभियान के पांचवें दिन रविवार सुबह टीम को चार नर कंकाल मिले हैं। ये नर कंकाल रामबाड़ा के ऊपरी तरफ खोजबीन के दौरान पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा नर कंकालों का डीएनए […]

You May Like