HTML tutorial
HTML tutorial

विधायकों के वेतन- भत्ते/ पेंशन बंद करवाकर ही दम लेगा मोर्चा- नेगी ।

Pahado Ki Goonj

विधायकों के वेतन- भत्ते/ पेंशन बंद करवाकर ही दम लेगा मोर्चा- नेगी ।

#प्रतिमाह 3 लाख के लगभग हैं वेतन- भत्ते |#पेंशन है 40,000 रुपए से शुरू |
#वेतन सिर्फ 30,000 और पेंशन 40,000; वाह रे हमारे कर्णधारों!
#प्रदेश डूब रखा है आकंठ कर्ज में |
#कर्मचारी -अधिकारी के लिए पेंशन सुविधा नहीं |

विकासनगर :-
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि जो प्रदेश कर्ज के सहारे चल रहा हो तथा उसके ऊपर लगभग 90 हजार करोड़ की उधारी हो एवं प्रतिमाह लगभग 6600 करोड रुपए ब्याज के चुका रहा हो, ऐसे प्रदेश में एक विधायक को लगभग 3 लाख रुपए वेतन -भत्ते एवं ₹40,000 पेंशन प्लस स्लैब + 20,000 रुपए ईंधन भत्ता दिया जा रहा हो, इन हालातों में प्रदेश दिवालिया नहीं होगा तो और क्या होगा! नेगी ने कहा कि इन गरीब विधायकों को प्रतिमाह वेतन- भत्तों के नाम पर डेढ़ लाख रुपया निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, ₹30,000 वेतन,₹60,000 जन सेवा भता, ₹27,000 ईंधन तथा ₹6,000 टेलीफोन/ मोबाइल खर्च इत्यादि हेतु रुपया दिया जा रहा है |इसके साथ-साथ विधायक निधि में भी बहुत बड़ा खेला ये लोग करते हैं | देश के इतिहास में यह अनूठा उदाहरण ही होगा कि वेतन ₹30,000 और पेंशन 40,000 ! |सरकार को इन विधायकों को मिलने वाला निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 1,50,0000, जन सेवा भत्ता 60,000 एवं वेतन ₹30,000 बिल्कुल बंद करना चाहिए |अगर देना ही है तो सिर्फ ईंधन , स्टेशनरी व पी.ए. भत्ता व चिकित्सा सुविधा आदि का ही लाभ दिया जाना चाहिए | ये जनता के सेवक हैं न कि सरकारी सेवक | मोर्चा प्रदेश की जनता से भी आग्रह करता है कि इन विधायकों को धिक्कारें, जिससे ये कर्मचारियों एवं आमजन की पीड़ा को समझ सकें | कर्मचारी- अधिकारी दशकों तक सरकारी सेवा करते हैं, लेकिन इनको पेंशन नहीं, दूसरी तरफ ये विधायक शपथ लेते ही ताउम्र पेंशन के हकदार हो जाते हैं | मोर्चा शीघ्र ही इस लूट को बंद कराने हेतु मा. उच्च न्यायालय की शरण लेगा | पत्रकार वार्ता में- अशोक चंडोक व भीम सिंह बिष्ट मौजूद थे |

 

*भारत के सभी राज्यों में गौध्वज प्रतिष्ठित करके 3 नवम्बर को काशी पधारेंगे शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

*स्वागत अभिनन्दन सहित अन्य तैयारियों हेतु आहूत की गई बैठक*

वाराणसी ।

36 दिन में 36 राज्यों में गौध्वज प्रतिष्ठित कर एवं महाराष्ट्र में गौमाता को राज्य माता घोषित करवाकर परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती जी महाराज 3 नवम्बर को काशी पधार रहे हैं।

शङ्कराचार्य जी के आगमन पर भव्य स्वागत, वन्दन एवं अभिनन्दन हेतु तैयारी के लिए उत्साहित भक्तों ने आज पूर्वाह्न 10 बजे शङ्कराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में बैठक किया।

शङ्कराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय जी ने बताया कि भदोही स्थित माता अजोराधाम मन्दिर में जगद्गुरुकुलम् की एक नयी शाखा का उद्घाटन करते हुए शङ्कराचार्य जी महाराज 3 नवम्बर को सायं लगभग 7 बजे श्रीविद्यामठ पहुँचेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से साध्वी पूर्णाम्बा दीदी, साध्वी शारदाम्बा दीदी, ब्रह्मचारी परमात्मानन्द जी, वैद्य श्री रवि त्रिवेदी, हजारी कीर्ति नारायण शुक्ला, पं सदानन्द तिवारी, अजित मिश्रा, अजय सिंह, रामचन्द्र सिंह, काशी विदुषी परिषद की अध्यक्ष डा सावित्री पाण्डेय, दुर्गेश नन्दिनी पाण्डेय, सुनीता जायसवाल सहित अन्यान्य लोग उपस्थित रहे।

Next Post

दीवाली के त्योहार पर  परंपराओं के साथ पर्यावरण की भी लें सुध

 दीवाली के त्योहार पर  परंपराओं के साथ पर्यावरण की भी लें सुध विजय गर्ग जैसे-जैसे दिवाली पास आ रही है, उसकी तैयारी तेज होती जा रही है। पर, उसके साथ ही एक चिंता भी गहराती जा रही है कि इस बार भी प्रदूषण का स्तर कितना बढ़ जाएगा ? प्रदूषण […]

You May Like