सतपाल महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर ऐतिहासिक जीत के लिए दी बधाई

Pahado Ki Goonj

देहरादून/दिल्ली, ukpkg.com,देश मे पहली बार आदिवासी समाज के बीच से देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति  के रूप में द्रौपदी मुर्मू को बनाया गया है ।उनकी राष्ट्रपति के रूप ऐतिहासिक विजय होने पर देश में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान हुई है वहीं भारत की सनातन संस्कृति परंपरा की पहचान मजबूत हुई है।

उत्तराखंड प्रदेश के लोकप्रिय  लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायततीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

मीडिया प्रभारी निथिश सकलानी ने बताया कि सतपाल महाराज ने शनिवार को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंट कर अपनी व उत्तराखंड की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी।

उन्होने कहा है कि  द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। हमने दुनिया को बता दिया है कि हम महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं, बल्कि उनसे भी बेहतर मानते हैं।  द्रौपदी जी की जीत केवल एक व्यक्ति विशेष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण सनातन संस्कृति की जीत है।

Next Post

अगस्त में17 दिन बैंक बन्द रहेंगे जल्दी निपटा डिजयेगा अपने काम जानिए

देहरादून ukpkg.com,भारत त्योहारों का देश है जहाँ गंगा जमुना संस्कृति में लोग  जीवन यापन करते हुए आपसी भाई चारा बढ़ाते हैं। अगस्त माह में ज्यादा त्यौहार आने से बैंकों में छूटीयां ज्यादा रहेगी। अगस्त में  छूटी होने से आज कल वर्षात के  दौर में जन जीवन प्रभावित होता है।जो लोग […]

You May Like