ऋषिकेश। फुटकर सब्जी विक्रेता स्थाई ठिकाने की मांग को लेकर इन दिनों धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका आज चैथा दिन है। बीते दिन सब्जी विक्रेताओं ने चिता पर लेटकर विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही थी। मंगलवार को विक्रेताओं ने चिता पर लेट कर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ये विरोध-प्रदर्शन स्थाई ठिकाने की मांग लेकर नगर निगम के खिलाफ किया जा रहा है। फुटकर सब्जी और फल विक्रेताओं का आरोप है कि अभीतक वो अपनी दुकानें पुराने स्थान जीवनीमाई रोड पर लगाया करते थे। लेकिन अब उन्हें नगर निगम की ओर से उस स्थान पर दुकान लगाने से मना किया जा रहा है और ना ही उन्हें कोई अन्य स्थान मुहैया किया गया है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। विक्रेताओं का कहना है कि उनका ये विरोध प्रदर्शन तबतक चलता रहेगा। जबतक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। विक्रेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर नगर निगम अपने अड़ियल रवैये पर अड़ा रहा और उन्हें दुकान लगाने के लिए जल्द ही किसी उचित स्थान की व्यवस्था नहीं की जाती है। तो वो इस आंदोलन को और उग्र बनाएंगे।
फीस में 50 प्रतिशत की कटौती की मांग
Tue Mar 16 , 2021
देहरादून। आम आदमी सेना ने स्कूलों में बच्चों की फीस में पचास प्रतिशत कटौती की मांग को लेकर रोड मार्च किया। आज आम आदमी सेना के कायकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए जहां से उन्होंने रोड मार्च किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरह से […]

You May Like
-
गोमाता का आधार कार्ड: गायों के लिए अब यूनिक आईडी नंबर
Pahado Ki Goonj September 22, 2017
-
विश्व में पर्यावरण पर पुरुस्कार देने और लेने वालों को ukpkg.com अपने लिखवार गाँव आमंत्रित करते है जहाँ मेरे पिता श्री परमा नंद पैन्यूली ने अपने गावँ की जंगल चौकी दारी व्यबस्था की साथ ही हमारे पूर्वजों ने अपने जंगल के चारों तरफ खेतों की उर्बरा शक्ति बढ़ाने के लिए खेतों के बीच मे बांज का जंगल है
Pahado Ki Goonj June 5, 2018

