HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी :- नौगांव ब्लॉक के धारी वल्ली गांव के एस एस बी जवान सत्या लाल जम्मूकश्मीर में शहीद !

Pahado Ki Goonj

 उत्तरकाशी  :- नौगांव ब्लॉक के धारी वल्ली गांव के एस एस बी जवान सत्या लाल जम्मू कश्मीर के सोफिया में शहीद ।

 उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक का एक जवान जम्मूकश्मीर में शहीद हो गया है। आज शाम तक शहीद जवान का शव पैतृक गांव पहुँचने की संभावना है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगावब्लॉक के धारी वल्ली गाँव का एस एस बी जवान सत्या लाल जम्मू कश्मीर के सोफिया में शहीद हो गया है। जवान का पार्थिव शारीर आज शाम तक गाँव पहुंचने की सम्भावना है। रात को सैन्य कैंप से शहीद होने की सूचना परिजनों को दी गई।जवान के शहीद होने की सूचना परिजनों को मिलते ही गाँव में कोहराम मचा हुआ है। शहीद जवान बेहद खुश मिजाज और मिलनसार था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गया है।स्थानीय जवान होने की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Next Post

छठ महापर्व: खरना के साथ महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत हुआ शुरू

लखनऊ। आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत राजधानी में हो गई है। खरना के साथ ही महिलाओं का 36 छंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। घाटों पर पारंपरिक लोकगीत गूंज रहे हैं। बाजारों की रोनक देखते ही बन रही है। शुक्रवार को शाम होने से पहले […]

You May Like