भाजपा कांग्रेस का कोई राजनीतिक चत्रित नहीःनरेन्द कठमाली

Pahado Ki Goonj

देहरादून। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र कठमाली ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का उत्तराखण्ड में कोई राजनीतिक चरित्र नही है। इसलिए इन दोनों दलों के विधायक दलबदल की राजनीति को बढ़ावा दे रहे है। जबकि उनकी पार्टी का उद्ेश्य गरीबों और असहाय लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नरेन्द्र कठमाली ने कहा कि भारत की आजादी से लगातार देश में समाजवादी विचारधारा पैदा हुए। शुरू में राम मनोहर लोहिया,आचार्य नरेन्द्र देव और बाबू जयप्रकाश नारायण जैसे समाजवादी विचारकों ने गरीबों और असहाय लोगों के लिए सघर्ष किया। उसके उलटे कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी जैसी रााजनैतिक दलों ने पंूजीवाद को बढ़ावा देकर देश के गरीबों को कुचलने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का मुख्य उद्ेश्य येन-केन-प्राकरेण सत्ता हथियार देश और प्रदेश में राज करना होता है। इन दलों की इसके अलावा कोई विचारधारा नही है। खुद यह उत्तराखण्ड में भी यह साबित हो चुका है। कभी कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो कभी भाजपा के विधायक कांग्रेस में। यह एक प्रकार से जनता के साथ राजनैतिक छलावा है। जिसे प्रदेश की जनता अब समझने लगी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा शुरू से ही देश प्रदेश में समतामूलक समाज की स्थापना करना है। जिसके की गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को प्रदेश में आगे बढ़ाकर कांग्रेस और भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगी।

Next Post

चुनावी हल्लाबोलः नए साल पर कांग्रेस का उपवास

देहरादून। कांग्रेस ने नए साल की शुरुआत भाजपा के खिलाफ मौन व्रत रखकर की है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत तमाम कांग्रेसी नए साल पर गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने 1 घंटे तक सांकेतिक उपवास पर बैठे।कांग्रेस ने नए साल को […]

You May Like