14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस का हल्ला बोल, तैयारियां जोरों पर

Pahado Ki Goonj

देहरादून। देश में मंदी, घटते रोजगार, गिरती हुई जीडीपी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, प्याज की आसमान छूती कीमतें और कमर तोड़ महंगाई के अलावा महिलाओं पर हो रही हिंसक वारदातों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बचाओ रैली करने जा रही है। ऐसे 14 दिसंबर को देश की राजधानी में होने जा रही भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्य कान्त धस्माना ने पार्टी मुख्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने रैली की तैयारियों के बारे में चर्चा की और सभी जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों से वार्ता कर रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। धस्माना ने कहा कि आज पूरे देश में जनता बीजेपी की असलियत जान चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है, तो वहीं प्याज देश के कई हिस्सों में डेढ़ सौ रुपये पार चला गया है। सब्जियों और अनाज की कीमतें आसमान छू रही हैं। धस्माना ने कहा कि पेट्रोल और डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार की खराब आर्थिक नीतियों का नतीजा है कि देश की जीडीपी लगातार नीचे खिसक रही है और रोजगार के अवसर भी सिकुड़ रहे हैं, जिसके कारण देश में बेरोजगारी 45 सालों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि देश भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या के मामले नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं और पीएम मन की बात करने में व्यस्त है। बता दें, 14 दिसम्बर को सोनिया के आह्वान पर आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस भी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने में लग गई है। खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड से करीब आठ से दस हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे और वहां केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

Next Post

रुद्रपुर में पुलिस की संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई, कई हिरासत में

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने शहर में संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और कई संदिग्धों को पूछताछ को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये संदिग्धों से वाहन चोरियों का खुलासा होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में बढ़ती चोरी व वाहन चोरी […]

You May Like