HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने परम्परागत कृषि विकास योजना के अन्तर्गत चयनित कलस्टर सौरा प्रथम एवं द्वितीय में कराये गये कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण l

Pahado Ki Goonj

जिलाधिकारी ने परम्परागत कृषि विकास योजना के अन्तर्गत चयनित कलस्टर सौरा प्रथम एवं द्वितीय में कराये गये कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण l

उत्तरकाशी :- (मदनपैन्यूली)

रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भटवाड़ी ब्लाक के सौरा गांव में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं
सब मिशन आन एग्रीकल्चर, मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत, स्थापित फार्म मशीनरी बैंक, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना निर्मित सामूहिक सिंचाई हैज, एवं जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने के लिये परम्परागत कृषि विकास योजना के अन्तर्गत चयनित कलस्टर सौरा प्रथम एवं द्वितीय में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया l

जिलाधिकारी दीक्षित ने ग्राम्य विकास विभाग के पंचायत भवन,आंगनबाड़ी केन्द्र एवं मनरेगा के अन्तर्गत कराये गये,कार्यों का निरीक्षण करते हुये उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी भटवाड़ी को निर्देशित किया कि गांव में आये प्रवासी व्यक्तियो को मनरेगा के अन्तर्गत अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें l ताकि स्वरोजगार के तहत लोग आत्मनिर्भर हो सके व अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सके l

उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाले प्रवासियों की स्वरोजगार ऋण संबधी जानकारी भी ली l जिलाधिकारी ने कहा कि परंपरागत खेती के साथ किसान जैविक खेती को भी अपनाएं, इसके लिए सरकार की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं l परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसान जैविक खेती कर अपनी आजीविका को सशक्त बनाने के साथ ही इस क्षेत्र में अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें l जिससे कि स्थानीय स्तर पर विशेष उत्पादों की अधिक दृश्यता और बिक्री हो सके व रोज़गार पैदा हो ।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती कोई नई अवधारणा नहीं है। मानकों के अनुपालन में उत्पादकों की अधिक जागरूकता और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने से किसान जल्द ही वैश्विक कृषि व्यापार में प्रमुख भूमिका निभाने में सक्षम होंगें।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने पिंलग गाड जल विद्युत परियोजना भैला-टिपरी का भी निरीक्षण किया l

जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भण्डारी ने बताया कि परम्परागत कृषि विकास योजना के अन्तर्गत जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने के लिये 40 कुन्तल प्रोम खाद, 76 ली0 तरल कंन्र्सोटिया, 40 ली0 नीम आयल एवं 94 स्प्रेमशीन का निःशुल्क वितरण के साथ-साथ जैविक कृषि करने हेतु प्रशिक्षण कराया गया है l

निरीक्षण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी यशपाल सिंह राणा,रामबीर सिंह पुण्डीर , खण्ड विकास अधिकारी भटवाड़ी, ग्राम प्रधान सौरा सोहन पाल रमोला एवं गोविन्द सिंह नेगी,कृष्णपाल रतूडी सहित अन्य मौजूद थे ।

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व विधायक ममता राकेश पर मुकदमा दर्ज किया

हरिद्वार,सिडकुल पुलिस में आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं में दर्ज किया केसएनएसयूआई जिलाध्यक्ष के अंगरक्षक के खिलाफ भी आर्मस एक्ट में मुकदमाहरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भगवानपुर की विधायक ममता राकेश सहित 7 लोगों के खिलाफ सिडकुल पुलिस में आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं में […]

You May Like