HTML tutorial

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए कैलाश प्रसाद पैन्यूली व परवीन कुमार, विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर मिला सम्मान ।।

Pahado Ki Goonj

 

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए कैलाश प्रसाद पैन्यूली व परवीन कुमार, विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर मिला सम्मान ।।

घनसाली। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में सफलता दिलाने के लिए हिमालयन लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल, बेलेश्वर के शिक्षक कैलाश प्रसाद पैन्यूली एवं परवीन कुमार को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में क्षेत्र के माननीय विधायक शक्ति लाल शाह एवं उपखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने शिक्षकों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।
बताया गया कि हिमालयन लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल, बेलेश्वर के विद्यार्थियों ने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विद्यालय के बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ है।
इसके अलावा विद्यार्थियों ने संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं तथा खेल महाकुंभ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चयन हासिल किया है। बच्चों की इन्हीं उपलब्धियों और शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को देखते हुए कैलाश प्रसाद पैन्यूली एवं परवीन कुमार को सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर दोनों शिक्षकों ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास भविष्य में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का रहेगा।

 

Next Post

शिक्षक दिवस पर उत्तरकाशी में शिक्षकों का सम्मान, बड़कोट से कलेक्ट्रेट तक दिखा गुरुजनों के प्रति सम्मान का भाव ।

शिक्षक दिवस पर उत्तरकाशी में शिक्षकों का सम्मान, बड़कोट से कलेक्ट्रेट तक दिखा गुरुजनों के प्रति सम्मान का भाव । उत्तरकाशी/बड़कोट। (रिपोर्ट  मदन पैन्यूली) शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी में गुरुजनों के सम्मान को लेकर विशेष आयोजन हुए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट में शिक्षक सम्मान […]

You May Like