देहरादून। कोरोना की दूसरी लहर बड़ी घातक साबित हो रही है। आम से लेकर खास तक हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है। हरिद्वार से सांसद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आप सभी को सूचित कर रहा हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवा और उपचार ले रहा हूं। जो लोग मेरे संपर्क में आए है, वे एक बार अपना कोरोना टेस्ट जरूर कर ले।
निशंक हरिद्वार सीट से सांसद हैं। हाल ही में वो महाकुंभ के दौरान कई बार हरिद्वार आए थे। हरिद्वार में साधु-संतों और प्रदेश के नेताओं से भी उन्होंने मुलाकात की थी।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने रामनवमी की शुभकामनाएँ दी
Wed Apr 21 , 2021
राजभवन देहरादून, राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में राम नवमी के अवसर पर कन्या पूजन किया तथा प्रदेशवासियों के खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा […]

You May Like
-
जागेश्वर धाम बनेगा देश का पहला स्प्रिचुअल इको जोन
Pahado Ki Goonj October 21, 2019

