HTML tutorial
HTML tutorial

मशहूर ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी कांग्रेस में शामिल

Pahado Ki Goonj

मशहूर ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी ने किया स्वागत*

मशहूर ट्रांसजेंडर और पत्रकार अप्सरा रेड्डी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अप्सरा रेड्डी को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अप्सरा रेड्डी का कांग्रेस में स्वागत किया। पेशे से पत्रकार अप्सरा रेड्डी के पास अभी तक एआईएडीएमके के प्रवक्ता की जिम्मेदारी थी। एआईएडीएमके के अलावा उन्होंने बीजेपी के लिए भी काम किया है।

अप्सरा रेड्डी की पढ़ाई विदेश से हुई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मानोश यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में बीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद मास्टर्स के लिए उन्होंने ब्रिटेन का रुख किया और लंदन की सिटी यूनिवर्सिटी से ब्रॉडकास्टिंग में मास्टर्स किया।

विदेश से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद अप्सरा रेड्डी ने बड़े मीडिया संस्थानों के साथ किया। उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के अलावा दि हिंदू, न्यू इंडियन एक्सप्रेस और डेक्कन क्रोनिकल के लिए काम किया।

अप्सरा ने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम जॉन हॉवर्ड समेत कई मशहूर हस्तियों के इंटरव्यू भी किए। उन्होंने तमिल शो को होस्ट भी किया। पत्रकारिता के बाद 2016 में अप्सरा रेड्डी ने राजनीति का रास्ता अपनाया और तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी AIADMK ज्वाइन की। इसके बाद उन्होंने बीजेपी में भी अपनी सेवाएं दी।

Next Post

खेल में महाकुम्भ में उत्तरकाशी बच्चों ने दिखया दमखम

खेल में महाकुम्भ में उत्तरकाशी बच्चों ने दिखया दमखम।। अण्डर 19 बालिका वर्ग की रिले दौड़ में सोनम, प्राची, शीतल , रिशिका ने मारी भाजी।। डीएम डा. आशीष चौहन ने विजेयताओ को दी बधाई।। उत्तरकाशी। (मदनपैन्यूली )राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता में जनपद उत्तरकाशी के प्रतिभागी अपना दमखम दिखा कर […]

You May Like