देहरादून। मसूरी में शनिवार दो अलग-अलग दो कार दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गयी,जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनको हायर सेंटर भेजा गया है। बाकी 6 घायलों का उपचार मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।
मसूरी कोतवाली पुलिस के अनुसाार पहला हादसा हाथीपांव रोड कार्ट मैकेंजी रोड पर डेरा माइंस के पास हुआ। यहां शुक्रवार रात करीब एक बजे कार खाई में गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार 5 घायलों को बाहर निकाला और उन्हें मसूरी उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के करीब एक घंटे बाद एक और कार के खाई में गिरने की सूचना आई। दूसरी घटना में कार सवार लोग मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट और अन्य जगह से घूम कर वापस देहरादून जा रहे थे। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए और एक 26 साल के युवक की मौत हो गई। दोनों कारों में सवार लोग देहरादून के ही रहने वाले थे। प्रथम दृष्यता हादसे का कारण घना कोहरा और तेज बारिश लग रहा है। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक का नाम कुलदीप पंवार पुत्र भरत सिंह पंवार था, जो शिमला बायपास देहरादून का रहने वाला था।
हाकम सिंह के भवनों पर भी चला बुलडोजर
Sat Oct 8 , 2022
उत्तरकाशी। पेपर लीक केस के मुख्य आरोपियों में शामिल हाकम सिंह के तीन आलीशान भवनों पर आज फिर बुलडोजर चलाया गया है। एक भवन के ध्वस्तीकरण के बाद राजस्व विभाग ने सरकारी भूमि पर बने हाकम सिंह के तीन अन्य भवनों पर भी बुलडोजर चला दिया है। अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल […]

You May Like
-
राधे राधे आज का भगवद् चिंतन – संतोष पैन्यूली
Pahado Ki Goonj November 30, 2019
-
मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ सड़कों पर बैलगाड़ी लेकर प्रदर्शन
Pahado Ki Goonj September 16, 2019

