रामनगर। उत्तराखंड में सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही खेतों में आग घटने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ताजा मामला उधमसिंह नगर जिले के जसपुर का है, जहां तैयार खड़ी गेहूं की करीब दो एकड़ फसल आग में जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार जसपुर क्षेत्र की नई बस्ती इलाके में मडवाखेड़ा निवासी कृष्ण पाल का खेत है. खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी, जिसे कृष्ण पाल काटने की तैयारी कर रहे थे। कृष्ण पाल के खेतों में गुरुवार देर रात को अचानक आग लग गई थी। लोगों ने जब गेहूं के खेतों में आग लगती हुई देखी तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गेहूं की पूरी फसल बर्बाद हो चुकी थी। पीड़ित किसान की मानें तो उसका करीब एक से दो लाख रुपए की नुकसान हुआ है. किसान ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार गई है। आग लगने के कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है।
जंगल से मिला जला हुआ शव, पहचान में जुटी पुलिस
Fri Apr 8 , 2022
देहरादून। राजधानी के रायपुर स्थित ओखला जंगल से एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई है। फिल्हाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिली कि […]

You May Like
-
दिल्ली विधान सभा चुनाव में राजनीतिक दलों की स्थिति
Pahado Ki Goonj February 11, 2020

