देहरादूनः जोशीमठ के रैणी गांव में आई आपदा के बाद से ही लगातार राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं, आपदा आने की असल वजह को वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ लिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार मृगुधानी चोटी से एक चट्टान गिरी थी.। क्योकि बर्फ गिरने, उसके पिघलने और फिर जमने से सतह दलदली बन जाती है और फिर चट्टानें कमजोर हो जाती है। जिसके चलते रॉक मास गिर गया और उसके ऊपर मौजूद ग्लेशियर हैंगिंग हो गया था। जिसके चलते ग्लेशियर भी टूट कर नीचे आ गया।
वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. कालाचंद साईं ने बताया कि ग्लेशियर ऐसे ही नहीं टूटते, बल्कि ग्लेशियर के टूटने के कई कारण होते हैं। लिहाजा जोशीमठ के रैणी गांव में आई आपदा ग्लेशियर टूटने की वजह से ही हुई है। लेकिन रैणी गांव के ऊपर मौजूद पहाड़ी चोटी से रॉक मास गिरने की वजह से ही ग्लेशियर टूटा है। क्योंकि गुरुत्वाकर्षण बल के कारण, रॉक मास गिरने के बाद ग्लेशियर ज्यादा देर तक हैंगिंग पोजीशन में नहीं रह सका। ग्लेशियर भी रॉक मास के साथ ही नीचे आ गया। डायरेक्टर के अनुसार, ग्लेशियर के नीचे की दलदली पुरानी चट्टान भारी मात्रा में मिटी, मलबे और पानी के साथ तेजी से लुढ़की. जहां शुरूआत हुई, वहां तीव्र ढलान होने से बहुत सारा पानी, बर्फ के बड़े टुकड़े तेजी से बहने लगे और रौगर्थी गदेरा मलबे से भर गया। उच्च हिमालय में 5600 मीटर की ऊंचाई पर इस घटना से ही प्लश प्लड की स्थिति बनी. कुछ देर के लिए यहां अस्थाई झील बनी। फिर ढलान पर निचले इलाकों में निकासी की सीमित जगह होने से मलबे का प्रेशर ज्यादा हो गया।
यूकेडी ने किया सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Sat Feb 13 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि राज्य शहीदों की भावनाओं के अनुरूप नहीं बन पाया है। इसलिए उत्तराखंड क्रांति दल अब नए सिरे से जनता के बीच जाकर उनका हाल जानेगी और विधानसभा चुनाव लड़ेगी. […]

You May Like
-
गरीब बच्चो को “आखर ज्ञान” बांट रही ज्योति
Pahado Ki Goonj September 22, 2021
-
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। किया
Pahado Ki Goonj March 14, 2023

