HTML tutorial
HTML tutorial

 नाबालिग से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामला बीते सोमवार देर शाम का है।
16 साल की नाबालिग लड़की घर से पास से ही चक्की से आटा लेकर वापस आ रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले आरिफ, असलम और अनिल ने घर छोड़ने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। तीनों आरोपी घूमाने के बहाने पीड़िता को सूखी नदी की ओर ले गए। पीड़िता भी पड़ोसी होने के नाते उनके साथ चली गई। तीनों आरोपी पीड़िता को लेकर सूखी नदी किनारे छरबा के जंगल में ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और देर रात किशोरी को कार से घर छोड़ दिया। घर आते ही किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ उनका नाबालिग बेटी से गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना सहसपुर एसएसआई रविन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के तत्काल संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। दोस्तों व रिश्तेदारों से भी जानकारी ली गई। इसी क्रम में टीम को सूचना मिली की तीनों आरोपी केदारावाला के जंगल से अपने घर की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी आरिफ, असलम और अनिल को गिरफ्तार किया है।

Next Post

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दो बार गर्भवती होने पर युवती का गर्भपात भी कराया गया। शादी का दबाव डालने पर युवती को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी […]

You May Like