HTML tutorial
HTML tutorial

विकास के काम धन की कमी नहीं होने दी जाएगीः अग्रवाल

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से 3 लाख 70 हजार रुपये की लागत से आईडीपीएल कॉलोनी में स्थित काली मंदिर की चार दिवारी का आज पूजा अर्चना के बाद विधिवत लोकार्पण किया ।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास के कार्य संचालित किए जा रहे हैं। अग्रवाल ने कहा है कि विकास के कामों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। कहा है कि आईडीपीएल में अनेक मोटर मार्गों का डामरीकरण, पेयजल आपूर्ति, आदि तमाम कार्य संचालित किए गए हैं। जिसका लाभ स्थानीय जनता को मिल रहा है।
अग्रवाल ने कहा है कि काली मंदिर में चारदीवारी की स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी जिसको विधायक निधि से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा है कि इस स्थान पर सार्वजनिक कार्यक्रम संचालित करने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अग्रवाल ने कहा है कि आईडीपीएल के अंदर विकास कार्य कराने में आईडीपीएल प्रशासन व्यवधान उत्पन्न करता है। जिससे विकास का कार्य प्रभावित होते है। विकास अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है जिसे समय के साथ साथ पूरा किया जाता है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चैधरी, पार्षद लक्ष्मी रावत, पार्षद शौकत अली, रमेश चंद शर्मा, रविंद्र कश्यप, रजनी बिष्ट, महिपाल त्यागी, राजकुमार भारती, डॉ सुधीर मलिक, ओम प्रकाश चैधरी, रमेश चंद श्रीवास्तव, सुनील कुमार, आरती दुबे, माया धुले, सुनीता भंडारी, माया रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, तिलक शर्मा आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन पार्षद सुंदरी कंडवाल ने किया ।

Next Post

उत्पीड़न मामला, कांग्रेस ने संस्कृति सचिव के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

देहरादून। उत्तराखंड में कार्यरत महिला निदेशक ने अपने विभागीय सचिव पर चारित्रिक व मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।महिला निदेशक ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी को चार पेज का एक पत्र भी लिखा है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भी अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी […]

You May Like