फैक्ट्री के हौज में मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Pahado Ki Goonj

बाजपुर, उधमसिंह नगर : विक्रमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बीए अलॉय सरिया फैक्ट्री में पानी के हौज से युवक का शव बरामद हुआ। वह इसी फैक्ट्री में कार्यरत था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया।

ग्राम खंबारी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ माणा (22) पुत्र सुखविंदर सिंह विक्रमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित बीएल अलॉय सरिया फैक्ट्री में मेकेनिकल के पद पर कार्यरत था।

परिजनों के अनुसार हरप्रीत 11 जनवरी की सायं रात की ड्यूटी करने के लिए घर से निकला था। इसके बाद जब वह शुक्रवार की सायं तक भी वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

फैक्ट्री में पता करने पर पहले तो बताया गया कि वह अपनी ड्यूटी करके चला गया है, लेकिन शनिवार की सुबह फैक्ट्री से पुनः फोन पर बताया गया कि फैक्ट्री में पानी के हौज में उसका शव पड़ा है।

सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन सीओ एमसी बिंजोला, एसएसआई सुशील कुमार, बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों का आरोप है कि हरप्रीत की हत्या करके उसे पानी के हौज में फेंका गया है।

Next Post

मुख्यमंत्री टीआर यस ने फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) के उत्तराखण्ड चैप्टर का शुभारंभ किया

देहरादून मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में फिक्की द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) के उत्तराखण्ड चैप्टर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिये तीन योजनाएं संचालित की […]

You May Like