यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा की आंधी,सपा-कांग्रेस का सूपड़ा-साफ

Pahado Ki Goonj

यूपी नगर निकाय चुनाव : भाजपा की आंधी,सपा-कांग्रेस का सूपड़ा-साफ

  लखनऊ विशेष साभार  01 दिसम्बर 2017  उत्तर प्रदेश के गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोरदार जीत हासिल की।परवान चढ़ती सर्दी के बीच बढ़ी सियासी सरगर्मी में महापौर की कुल 16 सीटों में से अब तक घोषित 16 सीटों के परिणामों में से 14 भाजपा के पक्ष में रहे हैं जबकि अलीगढ़ और मेरठ की सीट पर बसपा ने कब्जा जमाया है। सपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है। इसके अलावा नगर निगम पार्षदों के 1300 पदों में से अब तक घोषित 1005 के परिणामों में भी बीजेपी 459, सपा 157, बसपा 126 और कांग्रेस 78 सीटें जीत चुकी हैं।

अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश जायसवाल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की गुलशन बिंदु को 3601 मतों से पराजित किया। वाराणसी नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मृदुला ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की शालिनी को 78,843 मतों से पराजित किया।
सहारनपुर नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के फजल उर्रहमान को दो हजार मतों से पराजित किया। मुरादाबाद नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान कुरैशी को 21 हजार 635 मतों से पराजित किया।

अलीगढ़ नगर निगम महापौर पद पर बसपा प्रत्याशी मुहम्मद फुरकान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजीव कुमार को 10 हजार 11 मतों से पराजित किया। झांसी नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के बृजेन्द्र कुमार व्यास को 16 हजार 373 मतों से पराजित किया।
फिरोजाबाद नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल इण्डिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की मसरूर फातिमा को 42 हजार 396 मतों से पराजित किया। नवगठित मथुरा नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहन सिंह को 22 हजार 108 मतों से पराजित किया।

गोरखपुर नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राहुल को 75 हजार 972 मतों से पराजित किया।

वर्ष 2012 के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 12 में से 10 महापौर सीटें जीती थीं। इस बार अयोध्या, फिरोजाबाद, मथुरा तथा सहारनपुर पहली बार नगर निगम के तौर पर चुनाव प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति को देते हुए इसके लिये पार्टी के तमाम नेताओं और अपने मंत्रिमण्डलीय सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

नगर निकाय चुनाव के विभिन्न पदों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित होने से खुश योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के ‘विजन’ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीतिक कुशलता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों का परिणाम प्रधानमंत्री द्वारा भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिये उठाये गये कदमों पर जनता की मुहर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं विश्वास व्यक्त करता हूं कि हम उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा शत प्रतिशत परिणाम पाने के लिये अग्रसर होगी।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इन चुनाव परिणामों से सरकार में जवाबदेही का बोध बढ़ेगा। ये परिणाम हम सबको अधिक जवाबदेह बनाने और नगर निकायों को सक्षम बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।’’

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जीत के लिये वह भाजपा के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी मंत्रिमण्डलीय सहयोगियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं।
मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिये प्रदेश के चुनाव आयोग तथा उसके अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।
मालूम हो कि प्रदेश के 16 नगर निगमों, 198 नगर पालिकाओं और 438 नगर पंचायतों के लिये तीन चरणों में गत 22, 26 और 29 नवम्बर को कुल करीब 52.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सम्पूर्ण 652 निकायों की गणना के लिए प्रदेश में 334 मतगणना स्थल स्थापित किए गए हैं जिनमें मतगणना के लिए कुल 11,200 टेबल लगायी गयी हैं। मतगणना में कुल 56,000 कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।
मतगणना की निगरानी के लिए मतगणना स्थल पर सी.सी.टी.वी. कैमरे तथा वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
नगर निकाय चुनाव में पहली बार सभी पार्टियों ने अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा है। मतगणना के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त जिलों में आज रात 12 बजे तक पूर्ण शराब बन्दी रहेगी। मतगणना के दौरान तथा परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार के विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।

*ANS NEWS-यूपी नगर निकाय चुनाव : भाजपा की आंधी,सपा-कांग्रेस का सूपड़ा-साफ*
उत्तर प्रदेश | 01 दिसम्बर 2017 लखनऊ, 01 दिसम्बर (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोरदार जीत हासिल की।परवान चढ़ती सर्दी के बीच बढ़ी सियासी सरगर्मी में महापौर की कुल 16 सीटों में से अब तक घोषित 16 सीटों के परिणामों में से 14 भाजपा के पक्ष में रहे हैं जबकि अलीगढ़ और मेरठ की सीट पर बसपा ने कब्जा जमाया है। सपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है। इसके अलावा नगर निगम पार्षदों के 1300 पदों में से अब तक घोषित 1005 के परिणामों में भी बीजेपी 459, सपा 157, बसपा 126 और कांग्रेस 78 सीटें जीत चुकी हैं।

Next Post

देहरादून धारा चौकी प्रभारी व सिपाही निलंबित।

चौकी प्रभारी को अवहेलना पड़ गयी इस बार महंगी। धारा चौकी प्रभारी एवं सिपाही निलंबित एसएसपी देहरादून द्वारा चौकी प्रभारी धारा को घंटाघर पर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु नियमित रूप से ड्यूटीया नियुक्त करने तथा स्वयं घंटाघर पर रहकर उनका पर्यवेक्षण करने, स्वयं उपस्थित ना रहने पर किसी […]