HTML tutorial
HTML tutorial

साइबर क्रिमिनल्स पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से दो गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून राजधानी दिल्ली में साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों-करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ ने गिरोह के मास्टरमाइंड मनोज सहित 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों देहरादून में बड़ी ठगी को अंजाम दे चुके हैं।
उत्तराखंड एसटीएफ साइबर क्राइम को अंजाम देने वालों पर शिकंजा कसती जा रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजधानी दिल्ली से संचालित होने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों करोड़ों की ठगी को अंजाम देता था। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने बीती रात दिल्ली के भागीरथीपुरम इलाके में छापेमारी की कार्रवाई कर साइबर क्रिमिनल्स गिरोह के मास्टरमाइंड मनोज कुमार और गैंग के अन्य सदस्य विजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से गिरफ्तार किए गए इन आरांेपियों से 11 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और विशेष तौर पर इस्तेमाल होने वाले प्वाइंट ऑफ सेल मशीन भी बरामद की है। इतना ही नहीं इस जांच पड़ताल में साइबर गिरोह द्वारा देशभर में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए की ऑनलाइन बैंक ट्रांजैक्शन के सबूत भी सामने आए हैं। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि राजधानी दिल्ली से संचालित होने वाले इस साइबर फ्रॉड गिरोह के कई फर्जी बैंक खाते सामने आए हैं। ऐसे में गिरोह के कई बैंक खातों को फ्रीज कराकर लाखों रुपए की रकम जब्त की गई है। दिल्ली से गिरफ्तार किए गए इस साइबर गिरोह ने पिछले दिनों देहरादून में एक व्यक्ति से इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर मोटा मुनाफा का लालच देकर 29 लाख रुपए की ठगी की गई थी। ऐसे में एसटीएफ ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद इस गिरोह के फर्जी बैंक खातों में लाखों रुपए की रकम फ्रीज कर दी है।

Next Post

पर्यटन दिवस पर पहाडों की गंूज ने किया लंमगांव में कार्यक्रम का आयोजन

टिहरी। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय साप्ताहिक व विख्यात न्यूज पोर्टल पहाड़ों की गूज ने जनपद टिहरी के लंबगांव में क्षेत्र में पर्यटन को रोजगार से जोड़ने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बड़ी तादाद में भागेदारी की। इस मौके पर […]

You May Like