अल्मोड़ा। भारी बारिश से अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के पिपना गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दौरान मकान में रह रहे एक व्यक्ति की दबने से मौत हो गयी है। पुलिस ने दबे व्यक्ति का शव निकाल लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
े मिली जानकारी के अनुसार पिपना गांव के ग्राम प्रधान ने इस घटना की जानकारी सल्ट थाना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि बीती रात भारी बारिश होने से ग्राम पीपना के लक्ष्मण सिंह 62 वर्ष पुत्र मूर सिंह अपने मकान के मलबे में दब गया है। सूचना के बाद तत्काल थाना सल्ट पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर लक्ष्मण सिंह को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अल्मोड़ा जनपद में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन व्यस्त हो गया है। बारिश से जहां नदी नाले उफान पर हैं वहीं, जगह-जगह भूस्खलन के मामले मामले आ रहे हैं। अल्मोड़ा जिले में दर्जनभर सड़कें मलबा आने के कारण अवरुद्ध हैं। जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा-घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने के कारण विगत 2 दिनों से अवरुद्ध है।
लाठी डंडो से पीटकर चौकीदार की निर्मम हत्या
Mon Oct 10 , 2022
देहरादून। देर रात वर्कशॉप के चौकीदार की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। विकासनगर के रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने […]

You May Like
-
तिल चौथ माता व्रत *पूजा का शुभ समय*
Pahado Ki Goonj January 24, 2019
-
क्या दल-बदलुओं के लिए 2022 का चुनाव होगा कब्रगाह!
Pahado Ki Goonj December 30, 2020


