देहरादून। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गम्भीर बनी हुई है। वह एम्स दिल्ली में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या है। डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई गई। रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।
रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने लगीं, लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है। योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे हैं। योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे।
नहीं रहे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता
Mon Apr 20 , 2020
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता ने सोमवार को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। आज सुबह दस बजकर 44 मिनट पर आनंद सिंह बिष्ट का स्वर्गवास हो गया। वह विगत 13 मार्च से अस्पताल में भर्ती थे। उनके किडनी और लीवर में समस्या थी। जिसकी वजह से उन्हें […]

You May Like
-
दर्जा राज्यमंत्री ने आगनबाड़ी वर्कर की सुनीं फरियाद
Pahado Ki Goonj February 12, 2021

