कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस को धूम धाम से मनाया

Pahado Ki Goonj

देहरादून,कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस को धूम धाम से मनाए गया उत्तराखंड में
ध्वजारोहण मिष्ठान वितरण
तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन
कांग्रेस को 2022 में उत्तराखंड में सत्ता में वापस लाने का लिया संकल्प
कांग्रेस देश के हर वर्ग की पार्टी-प्रीतम सिंह
देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में कांग्रेसजनों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा आयोजित की व पार्टी के इतिहास पर चर्चा की। राजधानी देहरादून में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया व तत्पश्चात वंदे मातरम व राष्ट्रीय गान हुआ। सेवा दल ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजा रोहण ध्वज गीत व राष्ट्रीयगान का बेहतरीन आयोजन किया।इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक गौरवशाली इतिहास वाली देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आज़ादी में सबसे अहम भूमिका निभाते हुए देश की आज़ादी के संघर्ष का नेतृत्व किया और जंगे आज़ादी में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर तरह की कुर्बानियां दी। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत को जब पंडित जवाहर लाल व सरदार पटेल जैसे नेता मिले जिन्होंने देश की एकता अखंडता को मजबूत करते हुए नए भारत के निर्माण की आधारशिला रक्खी।  सिंह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी , राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, डॉक्टर मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्रियों ने भारत को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।  प्रीतम सिंह ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी ने जिन विषम परिस्थितियों में कांग्रेस को नेतृत्व प्रदान किया वे असाधारण थी किन्तु उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की और अब पूरा देश  राहुल गांधी से वही उम्मीद कर रहा है जिस पर वे निश्चित रूप से खरे उतरेंगे।  प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड के सभी कांग्रेस जनों से आह्वाहन किया कि वे संकल्प लें कि 2022 में देश में कांग्रेस की वापसी की शुरुआत उत्तराखंड से करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए मोदी सरकार द्वारा पारित तीन काले कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन

व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि 136 सालों के कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास हमको यह सौभाग्य देता है कि हम सीना तान कर और अपना सर गर्व से ऊंचा करके यह कह सकते हैं कि हम उस कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं जिसने देश की आज़ादी के लिए व देश की आज़ादी के बाद देश की एकता अखंडता के लिए बलिदान और अनगिनत कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेसी को यह फक्र है कि वो महात्मा गांधी पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार पटेल , इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की विरासत के वारिस हैं और हमारे नेता सोनिया गांधी डॉक्टर मनमोहन सिंह व राहुल गांधी जैसे लोग हैं।
इसके पश्चात पौने बारह बजे  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू हुई जिसमें पार्टी अध्यक्ष ने स्वयं तिरंगा थामा और आगे आगे चले तो पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का सैलाब उनके पीछे पीछे वंदे मातरम भारत माता की जय, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, महात्मा गांधी अमर रहें पंडित नेहरू अमर रहें,सरदार पटेल अमर रहें, लाल बहादुर शास्त्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी अमर रहें तथा सोनिया गांधी राहुल गांधी व प्रीतम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल पड़ा।

तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री  हीरा सिंह बिष्ट ,पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,एआईसीसी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्षगण सूर्यकांत धस्माना, आयरेन्द्र शर्मा, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्रीगण राजेन्द्र शाह, पीके अग्रवाल , नवीन जोशी, याक़ूब सिद्दीकी,गोदावरी थापली, पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व प्रवक्ता गरिमा दसौनी, जिलाध्यक्षगण संजय किशोर,गौरव चौधरी, लाल चंद शर्मा,सेवा दल के मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी,मनरेगा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दीदी कुनियाल,बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली,किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील राठी,पूर्व प्रवक्ता डॉ आरपी रतूड़ी, सचिवगण श्रीमती मंजुला तोमर,श्रीमती परिणीता बडोनि,श्रीमती शांती रावत, नवीन पयाल, सीता राम नौटियाल,श्रीमती मंजू त्रिपाठी,महेश जोशी,कमलेश रमन, बाला शर्मा,विनीत भट्ट,सुनीत सिंह,अजय सिंगग, पार्षद दल नेता डॉक्टर बिजेंद्र पाल, पार्षदगण रमेश कुमार मग्गू, अर्जुन सोनकर, अमित भंडारी, पूर्व पार्षद ललित भद्री, मोहन काला, अभिषेक तिवारी, संदीप चमोली, संग्राम सिंह पुंडीर, राकेश नेगी, हेमा पुरोहित,सावित्री थापा, सुलेमान अली, प्रतिमा सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हो कर घण्टाघर,पल्टन बाज़ार, मिशन स्कूल, डिस्पेन्सरी रोड , दर्शन लाBल चौक,घण्टाघर से होते हुए वापस कांग्रेस मुख्यालय पहुंची जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने सबको स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

100 फुट का तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र
कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ था। पार्टी अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह , उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना , आयरेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार आदि सभी तिरंगा ले कर चल रहे थे और इन सब के आगे सोशल मीडिया विभाग के द्वारा बनाया गया 100 फुट का तिरंगा लिए कार्यकर्ता चल रहे थे जो सब के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

Next Post

बर्फवारी और बारिश के बीच रमणीय स्थान प्रतापनगर छेत्र में तड़के से बिजली भी गुल है इसको इच्छा शक्ति से संवारा जाय -जीतमणि पैन्यूली

टिहरी, जीतमणि पैन्यूली  चंद्रशेखर पैन्यूली  , प्रतापनगर ऊंची पहाड़ियों पर हुआ हिमपात,सेम मुखेम,प्रतापनगर 8000 फीट ऊंची केमुण्डाखाल 2020 मीटर ,आबकी,भेखलतखाल5500 फिट ऊंचाई नमें गिरी बर्फ,बारिश भी लगातार जारी,मौसम हुआ काफी ठंडा भदूरा लिखवार गावँ से देखें नजारा  इस प्रकृति के सुंदर नजारे को देखने के लिए  शैलानियों की भीड़ शिमला […]

You May Like