HTML tutorial
HTML tutorial

टिहरी:- घनसाली के डांगी मूल गाड मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत ।

Pahado Ki Goonj

.          टिहरी: घनसाली के डांगी मूल गाड मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत ।

 

टिहरी:                                                                 टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र में आज सुबह डांगी मूल गाड़ मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डांगी निवासी कनक पाल सिंह बंगारी ने हाल ही में नई कार खरीदी थी। सुबह को अपनी पत्नी को लेकर मार्केट की तरफ कार से निकले। गांव से कुछ दूरी पर ही सड़क पर पैदल चल रहे बुजुर्ग पर कार की अचानक टक्कर लग गई।

टक्कर लगने के बाद कार चालक अपना संतुलन खो बैठे और कार खाई में जा गिरी। मौके पर सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया।

हादसे का पता चलते ही इस दौरान सुमति देवी  उम्र (38) की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग कमल सिंह उम्र (82) को लोगों ने पिलखी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन कलम सिंह के सर पर भारी चोट होने से उन्होंने भी पिलखी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वाहन चालक घायल कनक पाल का इलाज पिलखी अस्पताल में चल रहा है। 

Next Post

इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित की मौत

देहरादून। कोरोना संक्रमित बिजनौर यूपी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री के मुताबिक यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी 75 साल के बुजुर्ग के कूल्हे की हड्डी टूटने की वजह से राजधानी के […]

You May Like