कोटद्वार जा रही टैक्सी नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, एक घायल

Pahado Ki Goonj

देहरादून। नजीबाबाद हाईवे पर कोटद्वार जा रही एक प्राइवेट टैक्सी रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। टैक्सी अनियंत्रित होकर नजीबाबाद की पूर्वी कांग नहर में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सीएचसी नजीबाबाद में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब दस बजे रामपुरचाठा पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ। टैक्सी में तीन लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने वाहन को नहर से बाहर निकलवाया।
मृतकों की पहचान देहरादून की दीपनगर नेहरू कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय उमा देवी और 58 वर्षीय सौभाग्य के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक उमा देवी के पति 48 वर्षीय अनिल कुमार स्वयं वाहन चला रहे थे। अनिल कुमार हादसे में गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अनिल कुमार अभी बेहोश हैं।

Next Post

पुलिस इंटेलिजेंस के 32 सब इंस्पेक्टरों का मिला प्रमोशन का तोहफा

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में इंटेलिजेंस के पद पर तैनात 32 सब इंस्पेक्टरों को प्रमोशन तोहफा मिला है। इसके पुलिस मुख्यालय कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। प्रमोशन पाने वाले 32 इंटेलिजेंस इंस्पेक्टरों को मुख्यालय से जल्द ही नई तैनाती के आदेश भी जारी होंगे। वहीं, सिपाही […]

You May Like