HTML tutorial

इतिहास की कुछ चर्चित महिलाएं,जो बनी भारत में महिला सशक्तिकरण की मिसाल

Pahado Ki Goonj

नजमा अख्तर

‌‌‌अमन अहमद                                                     

     नजमा अख्तर एक भारतीय अकादमिक प्रशासक हैं, वह जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली की पहली महिला कुलपति हैं कुलपति हैं।अख्तर का जन्म 1953 में उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख परिवार में हुआ था। उनके भाई जावेद उस्मानी एक पूर्व आईएएस हैं, जिन्होंने 2014 तक उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया। जबकि, उनके दिवंगत पति, अख्तर मजीद, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर थे।

     उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा पूरी की। वह एक स्वर्ण पदक विजेता थीं और उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा छात्रवृत्ति अर्जित की। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से शिक्षा में पीएचडी की।

     अख्तर ने यूके में वारविक विश्वविद्यालय में “विश्वविद्यालय प्रशासन” का अध्ययन करने के लिए राष्ट्रमंडल फैलोशिप भी प्राप्त की और पेरिस में यूरोपीय पर्यावरण नीति संस्थान में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।नब्बे के दशक की शुरुआत में, अख्तर ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के रूप में कार्य किया जो उनका पहला प्रशासनिक पद था। जामिया आने से पहले वह 15 वर्षों तक राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) में शैक्षिक प्रशासन विभाग की प्रमुख रही हैं, जो 130 देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए प्रमुख पाठ्यक्रम हैं। अख्तर ने इलाहाबाद में पहला राज्य स्तरीय प्रबंधन संस्थान भी स्थापित किया। इसके अलावा वह यूनेस्को और यूनिसेफ की सलाहकार रह चुकी हैं।

     अप्रैल 2019 में, मानव अनुसंधान और विकास मंत्रालय को भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से अख्तर को पांच साल के कार्यकाल के लिए जामिया के कुलपति के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी मिली, जिसके साथ अख्तर केंद्रीय विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया की पहली महिला कुलपति बनीं।

Next Post

प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्युली की अध्यक्षता में NMOPS के प्रांतीय कार्यालय में धन्यवाद बैठक हुई

आज दिनांक 24फरवरी2022 को उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष  जीतमणि पैन्युली जी की अध्यक्षता में NMOPS के प्रांतीय कार्यालय में आहूत की गई । बैठक में राजस्थान देहरादून ,सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत […]

You May Like