धरासू पुलिस व एसओजी की कार्रवाई, 400 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
📍 उत्तरकाशी:
जनपद उत्तरकाशी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोतवाली धरासू एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
सोमवार रात्रि को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान ब्रह्मखाल स्थित सुलभ शौचालय के पास से पुलिस टीम ने सुनील शाह (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 400 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा
प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल एवं
एसओजी प्रभारी निखिल देव चौधरी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
⚖️ कानूनी कार्रवाई:
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली धरासू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल ही में थाना मोरी क्षेत्र में भी नशा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त:
सुनील शाह (30 वर्ष), निवासी धरासू, उत्तरकाशी
📦 बरामदगी:
400 ग्राम चरस
👮♂️ पुलिस टीम:
अ0उ0नि0 शंकर सिंह
हे0कानि0 कुशाल सिंह
हे0कानि0 सुरेश सिंह
हे0कानि0 प्रदीप रौथाण
एसओजी टीम
👉 उत्तरकाशी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।


