HTML tutorial

बाघ ने बुजुर्ग को बनाया अपना निवाला,ग्रामीणों में दहशत पढ़ें सभी समाचार

Pahado Ki Goonj
 बाघ ने बुजुर्ग को बनाया अपना निवाला,ग्रामीणों में दहशत
अल्मोड़ा। मंगलवार सुबह कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) से सटे मोहान रेंज के तड़म गांव में बाघ ने जंगल में लकड़ियां लेने गए बुजुर्ग को अपना निवाला बना लिया। बुजुर्ग हर दिन की तरह जंगल से लकड़ियां लेना निकला था। जब वो समय से घर नही लौटा तो उसकी खोजबीन की गयी इस दौरान घर से करीब एक किमी दूर जंगल के बीच बुजुर्ग का क्षत विक्षत शव बरामद कर लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह विकासखंड के तड़म गांव निवासी 60 वर्षीय खीम सिंह रावत घर से कुछ दूर जंगल में लकड़ियां व घास लेने निकले थे।
गांव वालों के अनुसार वह रोज सुबह 07 बजे जंगल जाकर 10 बजे तक लौट आते थे। लेकिन आज जब काफी देर हो गई तो चिंतित स्वजन ने आस पड़ोस वालों को बताया। चूंकि यह पूरा क्षेत्र बाघ प्रभावित है, लिहाजा ग्रामीणों को डर सताने लगा।
अनहोनी की आशंका में खोज शुरू की गई। दोपहर में लोगों ने तड़म वन क्षेत्र के पैदल मार्ग पर खून और घसीटे जाने जैसे निशान देखे। उसी दिशा में तलाशने पर बुजुर्ग का क्षत विक्षत शव मिल गया। सिर और दोनों पांवों के अलावा बाघ शेष शरीर को खा चुका था।वन क्षेत्राधिकारी गंगा शरण ने कहा कि वह घटनास्थल को रवाना हो गए हैं। उधर ग्रामीण भी तड़म के जंगल में पहुंच गए हैं।
सल्ट में बाघ के हमले के बाद डीएफओ दीपक सिंह भी तड़म के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी को मय टीम क्षेत्र मे पेट्रोलिंग के निर्देश दे दिए गए हैं।
सल्ट में बाघ के हमले के बाद डीएफओ दीपक सिंह भी तड़म के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी को मय टीम क्षेत्र मे पेट्रोलिंग के निर्देश दे दिए गए हैं।
आगे देखें और सुने
पूज्य शंकराचार्य स्वामी श्रीअविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के प्रेस को दिया उतर
https://www.facebook.com/share/r/176JyRkBsu/
आगे पढ़ें
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धिः ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹ 1105 करोड़ की मंजूरीऋषिकेश में जाम से मिलेगी राहत, 12.67 किमी बाईपास निर्माण को केंद्र की स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से बड़ी स्वीकृति प्राप्त हुई है। मंत्रालय द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए ₹1105.79 करोड़ की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
यह बहुप्रतीक्षित परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर टीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से लेकर खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक विकसित की जाएगी। लगभग 12.670 किलोमीटर लंबा यह बाईपास भट्टोवाला एवं ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा और इसे म्च्ब् (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) मोड पर क्रियान्वित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश बाईपास परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ यह परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार राज्य के दूरस्थ और शहरी क्षेत्रों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”
मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना के लिए प्रारंभिक अनुमान ₹1151.18 करोड़ था, जिसे संशोधित कर ₹1139.40 करोड़ किया गया और अंततः ₹1105.79 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
परियोजना को तीन वर्षों की समयावधि में पूरा किया जाएगा और कार्य में किसी प्रकार की लागत या समय वृद्धि स्वीकार नहीं की जाएगी। निविदाएं ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से आमंत्रित की जाएंगी तथा सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जाएंगे।
इस परियोजना के लिए व्यय वित्त वर्ष 2025-26 में भारत सरकार के बजट प्रावधान (ळठै) के अंतर्गत किया जाएगा। देहरादून स्थित क्षेत्रीय अधिकारी को इस कार्य के लिए ड्रॉइंग एवं डिस्बर्सिंग ऑफिसर (क्क्व्) नामित किया गया है।
इस परियोजना के पूर्ण होने से ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी, जाम की समस्या में कमी आएगी तथा राज्य के आर्थिक और पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।
आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीपैड लोहियाहेड व कैम्प कार्यालय पर जनप्रतिधियों व जनता से मुलाकात कर समस्याएं सुन उनके समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।
मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड एवं कैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा की यदि गैस की कालाबाजारी कोई भी करता है तो उसकी शिकायत तत्काल जिलाधिकारी से करें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कालाबाजारी किसी भी दशा में न हो। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी,पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, उपाध्यक्ष सतीश भटृ, प्रमोद मित्तल, भवानी भण्डारी, रंदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि एन के अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।
आगे पढ़ें
गैस रिसाव से हुए धमाके में एक परिवार के चार झुलसे,दो की हालत नाजूक
उधम सिंह नगर। मंगलवार सुबह कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में गैस रिसाव से हुए धमाके ने एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उधम सिंह नगर जिले के कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सुबह डायल 112 पर सूचना मिली कि एक मकान में गैस सिलेंडर में आग लग गई है और विस्फोट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, डायल 112 टीम और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मकान में किराए पर रहने वाले लोकेश कुमार (32 वर्ष), उनकी पत्नी गोमती देवी (30 वर्ष) और 10 वर्षीय बेटा नीरज मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर के अंदर गैस रिसाव हो रहा था। जैसे ही माचिस जलाई गई, अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग पूरे कमरे में फैल गई।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान उसी मकान में रहने वाली मीरा देवी भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई और आग तेजी से फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर के अंदर रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो चुका था।
घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, गोमती देवी और उनका बेटा नीरज लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। जबकि लोकेश कुमार करीब 50 प्रतिशत तक घायल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं मीरा देवी को आंशिक चोटें आई हैं।
अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। शुरुआती जांच में गैस रिसाव को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
आगे पढ़ें
इंदिरा मार्केट पुनर्विकास योजना में काम ठप होने से प्रभावितों ने किया प्रदर्शन
देहरादून। इंदिरा मार्केट पुनर्विकास योजना (इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट प्लान) में लंबे समय से कार्य ठप रहने के खिलाफ प्रभावित व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्य में तेजी लाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान प्रभावितों की ओर से उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि   वर्ष 2016 में एमओयू हुआ था और तत्कालीन सरकार ने दो वर्षों में योजना पूर्ण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार बदलने, कोविड-19 महामारी व अन्य कारणों से योजना वर्षों तक स्थगित रही।  वर्ष 2022 में वर्तमान सरकार ने योजना का पुनः उद्घाटन किया, लागत बढ़ाई और डेढ़ वर्ष में विस्थापन पूरा करने का भरोसा दिया। बाद में एमडीडीए बैठक में दिसंबर 2026 तक विस्थापन का लक्ष्य रखा गया। इसके अलावा  पिछले तीन माह से वित्तीय संकट के कारण पुनर्विकास कार्य पूर्णतः ठप है, जिससे प्रभावित व्यापारियों में गहरी निराशा है। उनका रोजगार लगभग समाप्त हो गया है और भविष्य अनिश्चित हो गया है। स्थानीय विधायक एवं मंत्री खजानदास से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।
ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने योजना को तत्काल पुनः प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक धनराशि जारी करने।
एमडीडीए एवं निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य की समयबद्ध योजना एवं वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने।
प्रभावित व्यापारियों/परिवारों को अंतरिम राहत एवं वैकल्पिक रोजगारध्स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित करने  ।
जिला प्रशासन के स्तर से मामले की नियमित मॉनिटरिंग कर समय-सीमा में योजना पूर्ण कराई जाने आदि मांगे की है।
उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह ने ज्ञापन लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ज्ञापन की प्रतियां एमडीडीए, आवास एवं शहरी विकास सचिव, मुख्य सचिव, स्थानीय विधायक एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई हैं।
इस अवसर पर सीपीएम सचिव अनन्त आकाश, व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष अशोक सचदेवा, डीएवी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष लेखराज, सीआईटीयू उपाध्यक्ष लेखराज, धर्मेंद्र कुमार, मेहरबान, इमरान, कुलबीर, पाहुजा, जे आर शर्मा, अनिलकुमार, सुरेश, एम पी सिंह, राजेश सोनकर,अनिल उनियाल, जाहिद,नीरज,विजय,मनमोहन, टिंकू, देवराज,गुलशन, शरणकुमार, बिरेन्द्र, संजय, दिनेश उपाध्याय, हरजीतसिंह आदि बडी संख्या में पभावित शामिल थे!
आगे पढ़ें
नियामक आयोग का बड़ा फैसला,नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें
देहरादून। बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी के प्रस्ताव के बीच नियामक आयोग ने अहम फैसला लेते हुए आम उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं बढ़ने दिया है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने राज्य में बिजली दरों को लेकर अहम फैसले की जानकारी दी है। आयोग ने बिजली वितरण निगम के प्रस्ताव पर निर्णय लेते हुए नई दरों को मंजूरी दे दी है।
जानकारी के अनुसार, बिजली वितरण निगम ने वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में करीब 17 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। कुल मिलाकर अन्य कंपनियों के साथ यह बढ़ोतरी करीब 18 प्रतिशत से ज्यादा बैठ रही थी, लेकिन आयोग ने इस बढ़ोतरी को स्वीकार नहीं किया। आयोग ने साफ किया कि आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसलिए कुल दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि, कुछ श्रेणियों में संतुलन बनाने के लिए हल्का बदलाव किया गया है।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि पहले से लागू दरों को ही जारी रखा गया है। गरीबी रेखा वाले उपभोक्ताओं के लिए दर लगभग एक रुपये पचासी पैसे प्रति यूनिट ही रखी गई है। अन्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी 0 से 100 यूनिट, 101 से 200 यूनिट, 201 से 400 यूनिट और उससे ऊपर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, एकल बिंदु आपूर्ति वाले उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दर घटाकर लगभग छह रुपये पच्चीस पैसे प्रति इकाई कर दी गई है, जो पहले ज्यादा थी।
आयोग ने यह भी बताया कि सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए स्थायी शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही उपभोक्ताओं के बीच सब्सिडी का संतुलन भी तय मानकों के भीतर रखा गया है। इसके अलावा आयोग ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने, नुकसान कम करने और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। कुल मिलाकर आयोग ने बिजली कंपनियों के प्रस्ताव की समीक्षा करते हुए आम उपभोक्ताओं को राहत देने वाला फैसला लिया है। जिसमें दरों को स्थिर रखते हुए व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया गया है। इस चुनावी साल में यह महंगाई और लोगों की एंटी एनकंबेंसी को लेकर भी एक बड़ा रणनीतिक फैसला देखा जा रहा है।
आगे पढ़ें

देर रात तक खुले बार-रेस्टोरेंट पर कार्यवाही, दो संचालकों पर मामला दर्ज
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 गिरफ्तार,वाहन सीज
देहरादून। शहर में देर रात तक खुले रहने वाले बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर 30 मार्च की रात नगर, ऋषिकेश, विकासनगर और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने राजपुर क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने सभी बार, पब और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित समयावधि का पालन करने की सख्त हिदायत दी। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
इसके बावजूद तय समय के बाद भी बार खुला रखने और ग्राहकों को शराब परोसने के मामले में राजपुर क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों पिरामिड बार और नुक्कड़ बार एंड रेस्टोरेंट के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 11 चालकों को गिरफ्तार किया और उनके वाहनों को सीज किया। इसके अलावा देर रात बार में शराब पीते पाए गए 3 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रात्रि में हुड़दंग मचाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले बार-रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
आगे पढ़ें
पूर्व सैन्य अधिकारी मौत प्रकरणः आबकारी नियमों का उल्लंघन मामले में बार सील,आबकारी उप निरीक्षक संस्पेड
देहरादून। राजपुर रोड स्थित जेन जेड बार से जुड़े विवाद और फायरिंग की घटना के बाद आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में मसूरी क्षेत्र-3 के उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह रावत को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आबकारी आयुक्त उत्तराखंड की ओर से आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 29 मार्च 2026 की रात को राजपुर रोड स्थित जेन जेड बार के आस-पास गोलीबारी की घटना हुई, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बार निर्धारित समय सीमा के बाद भी संचालित हो रहा था, जो आबकारी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। नियमों के अनुसार बार संचालन की अनुमति रात्रि 12 बजे तक ही होती है, लेकिन इसके बावजूद देर रात तक गतिविधियां जारी रहीं। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित क्षेत्र के उप आबकारी निरीक्षक को अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखने और समय पर उच्चाधिकारियों को सूचित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने न तो समय पर बार संचालन बंद करवाया और न ही स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसे गंभीर लापरवाही और शिथिलता माना गया है। इसी लापरवाही को देखते हुए आबकारी आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से सोबन सिंह रावत को निलंबित करने का निर्णय लिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जिला आबकारी अधिकारी, देहरादून कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार और प्रशासन अब नियमों के उल्लंघन पर किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
आगे पढ़ें
रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी मौत प्रकरण,  दोनों पक्षों के चार आरोपी गिरफ्तार, चार अभी फरार
देहरादून। सोमवार  सुबह राजपुर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में जेंजी क्लब के मालिक संदीप और मुख्य आरोपी आदित्य भी शामिल हैं। जबकि, चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। बीते रोज सोमवार सुबह करीब 6.50 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव में फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना की सूचना पर देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी जुटाने पर पता चला कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉच्र्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार में सवार लोगों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो सवार लोगों ने फॉच्र्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग की। इस फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी ,उम्र 74 वर्ष, पुत्र गिरीश चंद्र जोशी, निवासी तुला अपार्टमेंट जोहड़ी गांव, राजपुर देहरादून, को गोली लग गई। उनके साथी उन्हें तत्काल उपचार के लिए मैक्स अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उधर, घटना में शामिल फॉच्र्यूनर कार राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार लोगों ने फॉच्र्यूनर में सवार लोगों के साथ मारपीट कर उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में फॉच्र्यूनर कार में सवार दो लोगों को चोटें आई, जिन्हें कार में बैठे उनके दो अन्य साथियों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया। साथ ही पूरे जिले में नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई। घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने फाच्र्यूनर कार में सवार घायल युवकों के साथियों रोहित कुमार और मौ. अखलाक को पूछताछ के लिए चैकी लाया गया। उन्होंने पहले वाहन को पास न देने को लेकर हुई रोड रेज की घटना दिखाने का प्रयास किया, लेकिन यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी। जब पुलिस ने दोनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया।
रोहित और अखलाख ने बताया गया कि वो दोनों कुठालगेट स्थित जेनजी बार में काम करते हैं। बीती 29 मार्च की रात उनके बार में आए शांतनु त्यागी, आदित्य चैधरी, कविश त्यागी और उनके अन्य साथियों का बार में काम करने वाले युवक मोहित अग्रवाल के साथ बिल कम करने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद उन्होंने (बार कर्मी रोहित और अखलाख ने) रात में हुए विवाद के दौरान उनके (बार कर्मी रोहित और अखलाख) मोबाइल व चार्जर बार में ही छूट गए थे, जिन्हें लेने के लिए वो बार मालिक संदीप कुमार की फाच्र्यूनर कार से बार तक गए। इस दौरान गोली रेस्टोरेंट के पास आदित्य चैधरी और उसके साथियों ने उन्हें कार में जाता देख रोकने का प्रयास किया और उन्हें रोकने के लिए अपने स्कार्पियो वाहन से उनका पीछा किया। वाहन को रुकवाने के दौरान दोनो पक्षों के बीच आपसी फायरिंग हुई।
इसी बीच जोहड़ी गांव के पास फाच्र्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कार्पियो कार में सवार आदित्य चैधरी व उसके साथियों के पास आटोमैटिक पिस्टल होने के कारण दोनों आरोपी फाच्र्यूनर कार सवार बार कर्मी रोहित और अखलाख मौके पर अपने साथियों को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। इस घटना में एक राह चलते व्यक्ति मुकेश जोशी को गोली लगने और मौके पर पुलिस के आ जाने के कारण दोनों आरोपियों ने अपने पास रखे तमंचों व कारतूस को पास की झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपियों ने पुलिस को रोड रेज के चलते घटना के होने की झूठी जानकारी दी। दित्य चैधरी के वाहन स्कार्पियो का पिछला शीशा फोड़ दिया था। इस घटना के बाद आदित्य चैधरी और उसके साथी उन्हें देख लेने की धमकी देकर मौके से चले गए। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों रोहित और अखलाख (बार कर्मी) को मौके से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर जोहड़ी गांव में सड़क किनारे झाड़ियों से घटना में इस्तेमाल किए गए दो देसी तमंचे और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों को घटना में इस्तेमाल तमंचे उपलब्ध कराने पर बार के मालिक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी संदीप के बार को बंद कराते हुए उसे सील कर दिया है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सामने आए स्कार्पियो वाहन सवार लोगों की तलाश के लिए पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। जिसके तहत घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो वाहन को डोईवाला क्षेत्र में थानो रोड पर एकांत स्थान पर जंगल से बरामद किया गया। साथ ही घटना में शामिल एक आरोपी आदित्य चैधरी को ननूरखेडा, रायपुर से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है।
आगे पढ़ें

रात भर चला ऑपरेशन नाइट वॉच
देहरादून। पिछले दिनों रात को दो छात्र गुटों के बीच हुई झड़प में एक छात्र की मौत के बाद पुलिस ने रात को अराजक तत्वों की गतिविधियों पर शिकंजा कसने की दृष्टि से ऑपरेशन नाइट वॉच शुरू किया। जिसके तहत पुलिस रात भर सक्रिय रहेगी और शहर में होने वाली किसी भी गैर कानूनी कार्रवाई पर एक्शन लेगी। किन्तु दून पुलिस के इस अभियान की पोल सोमवार सुबह ही खुल गई। अराजक तत्वों की अंधाधुंध फायरिंग में एक मांनिग वाॅक पर निकले निर्दोष पूर्व सैन्य अधिकारी की जान चली गयी। इसके बाद दून पुलिस ने सोमवार रात से फिर इस अभियान को सख्ती से लागू करने का पुलिस ने दावा किया है।
ै पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार देहरादून पुलिस ने अभी तक इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि यह आरोपी उस फॉच्र्यूनर कार में सवार थे, जिस पर स्कॉर्पियो सवार लोग फायरिंग कर रहे थे। स्कॉर्पियो सवार चार अराजक तत्व अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। देहरादून पुलिस की लापरवाही की चर्चा होने लगी। इसके बाद देहरादून पुलिस ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में देर रात तक निर्धारित समय के बाद तक खुलने वाले क्लब, बार, होटल और रेस्टोरेंटों पर छापा मारा। एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, एसपी देहात ने खुद एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों के साथ नगर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारियों के साथ अलग- अलग पुलिस टीमों द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर की गई कार्रवाई की गई।
आगे पढ़ें

बारिश से होगी अप्रैल के महीने की शुरूआत
देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अप्रैल तक का मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने की शुरुआत भी बारिश से ही होगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार एक अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होगी। पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होगी। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दो अप्रैल को राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही 3300 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
तीन अप्रैल को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 3300 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी। शेष पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होगी। हालांकि इन जिलों के भी ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी. मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
चार अप्रैल को उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दिन मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के अनेक स्थानों पर अगले 2 से 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने वाला है। इससे साफ है कि बारिश का असर तापमान पर पड़ेगा, जो बढ़ते तापमान को नियंत्रित करेगा।

Next Post

उपखंड शिक्षा अधिकारी  एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उपखंड शिक्षा अधिकारी  एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार विजिलेंस टीम ने नेपाली फार्म के पास से किया गिरफ्तार देहरादून। जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उप शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के […]

You May Like